facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विप्रो ने लॉन्च किया ‘Wipro ai360’, कंपनी 3 साल में AI पर करेगी 1 अरब डॉलर का निवेश

Advertisement

Wipro अगले 12 महीनों के दौरान AI और उसके जवाबदेह इस्तेमाल के बारे में सभी 250,000 कर्मियों को प्र​शिक्षण मुहैया कराएगी

Last Updated- July 12, 2023 | 11:24 PM IST
Wipro share price

बेंगलूरु की आईटी सेवा प्रदाता विप्रो ने आर्टीफि​शियल इंटेलीजेंस (एआई)-फर्स्ट इनोवेशन इकोसिस्टम ‘विप्रो एआई360’ पेश किया है, जिसका मकसद एआई को हरेक प्लेटफॉर्म, टूल, और सॉल्युशन में शामिल करना है।

विप्रो एआई360 की पेशकश के अलावा, कंपनी ने अगले तीन साल के दौरान एआई क्षमताओं को उन्नत बनाने के लिए 1 अरब डॉलर निवेश करने की भी प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी ने कहा है कि एआई इस्तेमाल के जरिये इस नए निवेश से सम​र्थित विप्रो एआई360 से उत्पादकता, और वाणिज्यिक अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।

विप्रो के मुख्य कार्या​धिकारी (CEO) एवं प्रबंध निदेशक ​(MD) थिएरी डेलापोर्टे ने कहा, ‘AI तेजी से फल-फूल रहा क्षेत्र है। खासकर जेनरेटिव एआई के विकास के साथ, हमें सभी उद्योगों के लिए बुनियादी आधार में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। नए बिजनेस मॉडल, कामकाज के नए तरीके, और नई चुनौतियां भी इसमें शामिल हैं। यही वजह है कि विप्रो का एआई 360 इकोसिस्टम एआई परिचालन को हमारे सभी एआई संबं​धित कार्यों के मध्य में रखता है। यह हमारी प्रतिभाओं को सशक्त बनाने और सभी परिचालन तथा प्रक्रियाओं के साथ साथ हमारे समाधान ग्राहकों को सभी जगह सुलभ कराने में सक्षम बनाता है। हम एआई-केंद्रित भविष्य के लिए तैयार हैं।’

विप्रो का इनोवेशन हब लैब-45 इस विप्रो एआई360 तंत्र का मुख्य हिस्सा होगा, जो ग्राहकों को प्रतिभा, प्र​शिक्षण के साथ साथ शोध एवं एआई चयन में तेजी लाने के लिए जरूरी नवाचार सुविधाएं मुहैया कराएगा। कंपनी द्वारा एक अरब डॉलर के निवेश से उसकी एआई, डेटा और एनालिटिक्स क्षमताओं, आरऐंडडी और प्लेटफॉर्मों को अत्याधुनिक बनाने, फुलस्ट्राइड क्लाउड में तेजी लाने और ग्राहकों को बदलाव के अनुकूल ढलने में मदद के लिए नई परामर्श क्षमताएं तैयार करने में मदद मिलेगी।

विप्रो अपनी विप्रो वेंचर्स के जरिये आधुनिक स्टार्टअप में निवेश भी बढ़ाएगी। इसके अलावा, कंपनी जेनएआई सीड एक्सलरेटर प्रोग्राम पेश करेगी, जो कुछ चुने गए जेनएआई-केंद्रित स्टार्टअप को जरूरी प्र​शिक्षण मुहैया कराएगा।

इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कंपनी अगले 12 महीनों के दौरान एआई और उसके जवाबदेह इस्तेमाल के बारे में सभी 250,000 कर्मियों को प्र​शिक्षण मुहैया कराएगी। इसके अलावा एआई-केंद्रित जिम्मेदारियों से जुड़े कर्मियों को मौजूदा प्र​शिक्षण को ज्यादा अनुकूल बनाया जाएगा।
एआई में निवेश करने वाली विप्रो अकेली कंपनी नहीं है।

वै​श्विक आईटी दिग्गज एक्सेंचर ने पिछले महीने अपनी डेटा और एआई कार्य प्रणाली पर तीन साल में 3 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। कंपनी ने खासकर भारत के लिए निवेश की मात्रा का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह देश 300,000 कर्मियों से ज्यादा के साथ उसके सबसे बड़े डिलिवरी केंद्रों में से एक है।

Advertisement
First Published - July 12, 2023 | 9:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement