facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wipro Q1 Results: Wipro का नेट प्रॉफिट 12% बढ़ा, पहली तिमाही में कमाए 2,870 करोड़ रुपये

Advertisement

इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में विप्रो ने 2,563.6 करोड़ रुपये का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट कमाया था।

Last Updated- July 13, 2023 | 4:54 PM IST
Wipro share price

आईटी सर्विस कंपनी Wipro का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट (Wipro Q1 Profit) 30 जून, 2023 को समाप्त तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 2,870 करोड़ रुपये पर पंहुचा गया।

कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में विप्रो ने 2,563.6 करोड़ रुपये का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट कमाया था।

विप्रो ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की ऑपरेशन से इनकम 6 प्रतिशत बढ़कर 22,831 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

कंपनी ने कहा, “हमें उम्मीद है कि हमारे आईटी सेवा कारोबार से रेवेन्यू 272.2-280.5 करोड़ डॉलर के बीच रहेगा। इसका मतलब है कि इसमें इससे पिछली तिमाही की तुलना में 2 प्रतिशत तक की गिरावट या 1 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।”

विप्रो के सीईओ और प्रबंध निदेशक (Wipro CEO Thierry Delaporte) थिएरी डेलापोर्टे ने कहा कि कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे बड़ी डील बुकिंग, मजबूत ग्राहक वृद्धि और लचीले मार्जिन की मजबूत रीढ़ पर आए।

उन्होंने कहा, “ग्राहकों के खर्चों में धीरे-धीरे कमी के बावजूद, हमने नई कारोबारी गति बनाए रखी। हमने मजबूत डिलीवरी, नवाचार और विस्तारित सेवाओं के साथ अपने ग्राहकों का भरोसा अर्जित किया है जो हमारे लॉन्ग टर्म कारोबार को मजबूत करते हैं और बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में मदद करते हैं।”

Advertisement
First Published - July 13, 2023 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement