facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wipro Q3FY24 results: नेट प्रॉफिट 11.7 प्रतिशत घटकर 2,694 करोड़ रुपये रहा

Advertisement

कंपनी का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,052.9 करोड़ रुपये रहा था।

Last Updated- January 12, 2024 | 5:15 PM IST
Wipro share price

Wipro Q3FY24 results: सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनी विप्रो का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में एकीकृत शुद्ध लाभ 11.74 प्रतिशत घटकर 2,694.2 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंपनी का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,052.9 करोड़ रुपये रहा था। विप्रो की एकीकृत आय भी समीक्षाधीन तिमाही में 4.4 प्रतिशत घटकर 22,205.1 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 23,229 करोड़ रुपये थी।

Also read: तीसरी तिमाही में TCS और Infosys की आय रही नरम, नतीजों में IT सेक्टर पर चुनौतियों की छाप

कंपनी के आईटी सेवा खंड की आमदनी दिसंबर, 2023 तिमाही में 4.5 प्रतिशत घटकर 22,150.8 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 23,196 करोड़ रुपये रही थी। विप्रो ने कहा कि उसे उम्मीद है कि चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2024) में आईटी सेवा कारोबार खंड से आमदनी 261.5 करोड़ डॉलर (लगभग 21,845 करोड़ रुपये) से 266.9 करोड़ डॉलर (लगभग 22,296 करोड़ रुपये) के बीच रहेगी।

Advertisement
First Published - January 12, 2024 | 5:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement