facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Wipro Q4 result 2025: शुद्ध मुनाफा 26% बढ़कर ₹3,570 करोड़ पहुंचा, डिविडेंड का भी किया ऐलान

Advertisement

इस तिमाही में विप्रो की कुल कमाई यानी ऑपरेशंस से आया रेवेन्यू 1.3% बढ़कर ₹22,504.2 करोड़ हो गया है, जो पिछले साल ₹22,208.3 करोड़ था।

Last Updated- April 16, 2025 | 4:29 PM IST
Wipro Share buyback

देश की बड़ी IT कंपनियों में से एक, विप्रो (Wipro) ने मार्च 2025 में खत्म हुई चौथी तिमाही (Q4 FY25) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 25.9% बढ़कर ₹3,569.6 करोड़ हो गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में मुनाफा ₹2,834.6 करोड़ था।

मामूली बढ़ोतरी के साथ राजस्व ₹22,504 करोड़ पहुंचा

इस तिमाही में विप्रो की कुल कमाई यानी ऑपरेशंस से आया रेवेन्यू 1.3% बढ़कर ₹22,504.2 करोड़ हो गया है, जो पिछले साल ₹22,208.3 करोड़ था। कंपनी के कुल खर्चों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ — यह ₹18,978.6 करोड़ रहा।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में विप्रो का शुद्ध मुनाफा ₹13,135.4 करोड़ रहा, जो FY24 में ₹11,045.2 करोड़ था। हालांकि, कंपनी की सालाना कमाई थोड़ी घटी — FY24 में ₹89,760.3 करोड़ की तुलना में FY25 में ₹89,088.4 करोड़ रही।

कंपनी ने क्या कहा?

विप्रो की CFO अपर्णा अय्यर ने बताया, “इस तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन 110 बेसिस पॉइंट बढ़ा है और पूरे साल में 90 बेसिस पॉइंट की बढ़त देखने को मिली है। राजस्व में सुस्ती के बावजूद हमारी एफिशिएंसी के चलते मुनाफे में बढ़त बनी रही।”

CEO श्रीनी पलिया ने कहा, “हमने दो बड़े डील्स क्लोज किए हैं और टॉप क्लाइंट्स से रेवेन्यू बढ़ाया है। ग्राहकों की संतुष्टि बढ़ी है और हमने AI और कंसल्टिंग में भी निवेश बढ़ाया है। आगे भी हम प्रॉफिटेबल ग्रोथ पर फोकस करेंगे।”

₹6 का डिविडेंड

कंपनी ने जनवरी 2025 में ₹6 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था। अब बोर्ड ने फैसला लिया है कि यही ₹6 का डिविडेंड सालाना फाइनल डिविडेंड माना जाएगा।

Advertisement
First Published - April 16, 2025 | 4:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement