facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wipro Q4 Results: Wipro के मार्च तिमाही के मुनाफे में आई मामूली गिरावट

Advertisement
Last Updated- April 27, 2023 | 5:26 PM IST
Wipro share price

सूचना प्रौद्योगिकी (IT) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ (Net profit) 0.4 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 3,074.5 करोड़ रुपये रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने 26.96 करोड़ इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद (buyback) की भी घोषणा की है।

Wipro ने गुरुवार को शेयर बाजारों को जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों की जानकारी दी। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,087.3 करोड़ रुपये रहा था।

Wipro के मुताबिक, मार्च तिमाही में उसका राजस्व सालाना आधार पर 11.17 प्रतिशत बढ़कर 23,190.3 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का शुद्ध लाभ 7.1 प्रतिशत गिरकर 11,350 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं कंपनी ने बीते वित्त वर्ष में 90,487.6 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया जो वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में 14.4 प्रतिशत अधिक है।

Also read: Godrej Consumer Products कर सकती है रेमंड के FMCG कारोबार का अधिग्रहण

Wipro के निदेशक मंडल ने 26.96 करोड़ इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद 445 रुपये प्रति शेयर के भाव पर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये शेयर कुल चुकता इक्विटी शेयरों का 4.91 प्रतिशत हैं। शेयर पुनर्खरीद (share buyback) पर करीब 12,000 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

कंपनी ने कहा कि उसके प्रवर्तक समूह (promoter group) और प्रवर्तक सदस्यों (Members of the promoter) ने प्रस्तावित शेयर पुनर्खरीद प्रक्रिया में शामिल होने की मंशा जताई है।

Advertisement
First Published - April 27, 2023 | 5:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement