facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wipro का बड़ा दांव: AI और क्लाउड पर फोकस, GCC मॉडल से बढ़ेगा IT सेक्टर में भारतीय नेतृत्व

Advertisement

भारतीय आईटी सेवा कंपनियां अपने ग्राहकों को कर्मचारी प्रदान करके और उन्हें केंद्र चलाने में मदद करते हुए जीसीसी स्थापित करती हैं।

Last Updated- April 13, 2025 | 10:20 PM IST
Wipro Q4FY26 Result
प्रतीकात्मक तस्वीर

इन्फोसिस और कॉग्निजेंट के नक्शेकदम पर चलते हुए विप्रो समर्पित वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) सेवा लाइन स्थापित करने की योजना बना रही है, क्योंकि इसका लक्ष्य ऐसी श्रेणी में हिस्सेदारी हासिल करना है, जिसने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा क्षेत्र की सभी कंपनियों का ध्यान आकर्षित किया है। इस विषय से अवगत सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

विप्रो बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भारत में अपने जीसीसी स्थापित करने, संचालन करने और फिर कुछ वर्षों के बाद उस इकाई को मूल कंपनी को वापस हस्तांतरित करने में मदद करेगी, जिसे लोकप्रिय रूप से बीओटी मॉडल के रूप में जाना जाता है।

भारतीय आईटी सेवा कंपनियां अपने ग्राहकों को कर्मचारी प्रदान करके और उन्हें केंद्र चलाने में मदद करते हुए जीसीसी स्थापित करती हैं। इसके बदले में जीसीसी आईटी कंपनियों को कर्मचारियों के लिए भुगतान करती हैं या राजस्व का एक हिस्सा उन्हें देती हैं। यह कदम देश की चौथी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी में सुस्त पड़ते राजस्व को बढ़ावा देने के लिए मुख्य कार्य अधिकारी श्रीनि पालिया द्वारा उठाया गया नवीनतम कदम है, क्योंकि वह उन कई मसलों को दुरुस्त करना चाहते हैं, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों के दौरान स्थिर विकास को बाधित किया है।  पालिया ने हाल ही में अपने पद पर एक वर्ष पूरा किया है। उन्होंने ग्राहकों की उभरती कारोबारी आवश्यकताओं के अनुरूप कंपनी की वैश्विक कारोबारी लाइनों को फिर से सुव्यव​स्थित किया है तथा आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई), क्लाउड और डिजिटल परिवर्तन जैसे उभरते प्रौद्योगिकी अवसरों पर और ज्यादा ध्यान केंद्रित किया है।  विप्रो ने अगले सप्ताह चौथी तिमाही के अपने आय परिणाम से पहले सार्वजनिक रूप से जानकारी नहीं दिए जाने वाली अव​धि का हवाला देते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

जीसीसी भारत में विदेशी कंपनियों के प्रौद्योगिकी केंद्र होतें हैं। उन्हें अपने निजी इस्तेमाल वाले केंद्र कहा जाता था, लेकिन उद्योग में कई लोग अब उनकी बढ़ती परिपक्वता और उनके मुख्यालय से हासिल होने वाली अधिक स्वायत्तता के कारण जीसीसी कहना पसंद करते हैं। 

Advertisement
First Published - April 13, 2025 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement