facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WJT ने ब्लू स्टार के साथ मध्यस्थता मामले में दावा बढ़ाकर 461.74 करोड़ रुपये किया

Advertisement

ब्लू स्टार ने कहा, “कंपनी दोहराती है कि डब्ल्यूजेटी द्वारा दायर दावे निराधार, तथ्यात्मक गलत बयानों पर आधारित हैं और भारी तथ्यों और सबूतों के विपरीत हैं।”

Last Updated- October 02, 2024 | 3:06 PM IST
Blue Star
Representative Image

ओमान की डब्ल्यूजे टॉवल एंड कंपनी एलएलसी (डब्ल्यूजेटी) ने इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स में एयर कंडीशनर कंपनी ब्लू स्टार के साथ चल रही मध्यस्थता कार्यवाही में दावा राशि बढ़ाकर 461.74 करोड़ रुपये कर दी है।

ब्लू स्टार ने बुधवार को यह जानकारी दी। ब्लू स्टार ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस वर्ष अप्रैल में डब्ल्यूजे टॉवल एंड कंपनी एलएलसी (डब्ल्यूजेटी) ने इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) के समक्ष ब्लू स्टार के खिलाफ मध्यस्थता कार्यवाही दायर की थी, जिसमें 103,18,000 ओमानी रियाल (लगभग 223.6 करोड़ रुपये) और कुल दावा राशि पर सात प्रतिशत ब्याज का दावा किया गया था।

ब्लू स्टार ने कहा, “कंपनी द्वारा एक अक्टूबर, 2024 को प्राप्त दावे के विवरण में, दावा राशि को संशोधित कर 2,11,80,748 ओमानी रियल (लगभग 461.74 करोड़ रुपये) कर दिया गया है, साथ ही कुल दावा राशि पर सात प्रतिशत ब्याज भी जोड़ा गया है।”

ब्लू स्टार ने कहा, “कंपनी दोहराती है कि डब्ल्यूजेटी द्वारा दायर दावे निराधार, तथ्यात्मक गलत बयानों पर आधारित हैं और भारी तथ्यों और सबूतों के विपरीत हैं।”

अपने आकलन के आधार पर कंपनी ने कहा कि डब्ल्यूजेटी द्वारा किए गए दावों का उसपर कोई भौतिक वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ेगा। ब्लू स्टार और डब्ल्यूजे टॉवल एंड कंपनी एलएलसी (डब्ल्यूजेटी) ने ब्लू स्टार ओमान इलेक्ट्रो मैकेनिकल कंपनी के मामलों के प्रबंधन के लिए एक अक्टूबर, 2015 को एक शेयरधारक समझौता किया था।

Advertisement
First Published - October 2, 2024 | 3:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement