facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वॉकहार्ट को जैयनिच से 1.5 अरब डॉलर की बिक्री की उम्मीद, शेयर में 21% की छलांग

Advertisement

वॉकहार्ट अपनी नई स्वीकृत एंटीबायोटिक जैयनिच को कैलेंडर वर्ष 2026 के अंत या साल 2027 की शुरुआत तक अमेरिका में लॉन्च करने की तैयारी में है

Last Updated- June 01, 2026 | 11:02 PM IST
Wockhardt

वॉकहार्ट अपनी नई स्वीकृत एंटीबायोटिक जैयनिच को कैलेंडर वर्ष 2026 के अंत या साल 2027 की शुरुआत तक अमेरिका में लॉन्च करने की तैयारी में है। भारत में इसकी शुरुआत कुछ महीने बाद होने की उम्मीद है। यह कंपनी की नई एंटी-इन्फेक्टिव दवा पर वैश्विक एंटीबायोटिक फ्रैंचाइजी बनाने के प्रयासों का अगला दौर होगा। मुंबई की इस कंपनी को उम्मीद है कि इस दवा की 1.5 अरब डॉलर की सालाना बिक्री हो सकती है।

इसे बाजार में लाने की योजनाएं इसके बाद आई हैं जब कुछ दिन पहले ही अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मूत्र पथ के गंभीर संक्रमण (सीयूटीआई) के इलाज के लिए जैयनिच (सेफेपाइम-ज़िडेबैक्टम) को मंजूरी दी थी। इसमें पाइलोनेफ्राइटिस भी शामिल है। यह पहली नई रासायनिक दवा है जिसे किसी भारतीय कंपनी ने खोजा और विकसित किया है और अमेरिकी एफडीए ने मंजूर किया है।

गुरुवार को घोषणा किए जाने के बाद बीएसई पर वॉकहार्ट का शेयर 21.5 प्रतिशत बढ़कर 2,151.85 रुपये पर पहुंच गया। वॉकहार्ट ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन हबील खोराकीवाला ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि यह दवा इस साल के अंत तक शायद अगले साल की शुरुआत तक बाजार में आ जाएगी।’

कंपनी भारत में भी इसकी तैयारी कर रही है। उसे भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। अलबत्ता व्यावसायीकरण के लिए स्थानीय विनिर्माण-संबंधी शर्तें पूरी करनी होंगी।

खोराकीवाला ने कहा कि वॉकहार्ट जैयनिच के लिए वैश्विक स्तर पर 1.5 अरब डॉलर से 2 अरब डॉलर की वार्षिक बिक्री की संभावना देख रही है। कंपनी का अनुमान है कि प्रतिरोधी ग्राम-नेगेटिव संक्रमणों के लिए बाजार में लगभग 9 अरब डॉलर के मौके हैं। उन्होंने कहा, ‘बाजार के आकार को देखते हुए हमारा मानना है कि हम कालांतर 15 से 20 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल कर सकते हैं।’

जैयनिच को मल्टीड्रग-प्रतिरोधी ग्राम-नेगेटिव पैथोजन से लड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। इनमें ई. कोली, क्लेबसिएला निमोनिया, एंटरोबैक्टर क्लोएकी और स्यूडोमोनास एरोजिनोसा शामिल हैं।

हालांकि कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन खोराकीवाला ने कहा कि वॉकहार्ट का इरादा अमेरिकी बाजार में ‘मूल्य-तटस्थ’ रणनीति अपनाने का है, भले ही दवा को मौजूदा उपचारों से चिकित्सकीय रूप से बेहतर माना जा रहा हो। अमेरिका में नई पीढ़ी की एंटीबायोटिक्स की मौजूदा लागत प्रति उपचार अवधि के दौरान 10,000 डॉलर से 15,000 डॉलर के बीच आती है और वॉकहार्ट का इरादा इसी सीमा के भीतर रहने का है।

Advertisement
First Published - June 1, 2026 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement