facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वॉकहार्ट की नई दवा ‘जैनिच’ को मिला ब्रेकथ्रू, 9 अरब डॉलर के ग्लोबल बाजार पर नजर

Advertisement

दवा का लक्ष्य मूत्र पथ संक्रमण, गंभीर निमोनिया जैसी जटिल ग्राम नेगेटिव संक्रमण का उपचार है।

Last Updated- June 05, 2025 | 11:26 PM IST
Wockhardt

मुंबई की प्रमुख फार्मा कंपनी वॉकहार्ट नई एंटीबायोटिक दवा जैनिच को भारत में पेश करने के लिए तैयार है। दवा का लक्ष्य मूत्र पथ संक्रमण, गंभीर निमोनिया जैसी जटिल ग्राम नेगेटिव संक्रमण का उपचार है। कंपनी का अनुमान है कि इस दवा का अमेरिका और यूरोप में 7 अरब डॉलर का बाजार होगा।

इसके अलावा भारत में 17,000 करोड़ रुपये के बाजार में हिस्सेदारी हासिल करने का भी मौका रहेगा। इस तरह कुल 9 अरब डॉलर के अवसर होते हैं।
निवेशकों को प्रस्तुति में कंपनी ने अगले तीन से पांच वर्षों की वृद्धि की योजना बताई जिसके बाद बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर इसका शेयर 2.4 फीसदी चढ़ गया।

जैनिच अथवा डब्ल्यूसीके 5222 वॉकहार्ट की ब्लॉकबस्टर रिसर्च है, जिसने पारंपरिक एंटीबायोटिक मेरोपेनम के मुकाबले 20 फीसदी अधिक उपचार करते हुए नैदानिक परीक्षणों का तीसरा वैश्विक चरण पूरा किया है। इस दवा ने अब तक 51 लोगों की जान बचाई है, जिनमें से तीन अमेरिका के हैं। ये मरीज सभी उपलब्ध उपचारों के बाद भी बीमार थे।

जैनिच का उपयोग जटिल यूटीआई, अस्पताल में भर्ती होने और वेंटिलेटर पर रहने वाले निमोनिया के मरीज, रक्तप्रवाह संक्रमण और जटिल अंतर-उदर संक्रमण के इलाज के लिए किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - June 5, 2025 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement