facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महिलाओं को पसंद आ रहा है रियल एस्टेट में निवेश 

Advertisement
Last Updated- March 06, 2023 | 4:22 PM IST
Real estate investment trust

महिलाएं अब निवेश के लिए सोने की बजाय मकान खरीदने को ज्यादा पसंद करने लगी हैं। दो तिहाई महिलाएं निवेश के लिहाज से घर खरीदना पसंद कर रही हैं। करीब 27 फीसदी महिलाओं की दिलचस्पी महंगे घर खरीदने में है और 20 फीसदी महिलाएं तो 1.5 करोड रुपये से ज्यादा कीमत के घर खरीदना पसंद कर रही हैं।

83 फीसदी महिलाओं की 45 लाख रुपये से अधिक कीमत के मकानों में दिलचस्पी

प्रॉपर्टी कंसल्टेंट फर्म एनारॉक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड के सर्वेक्षण के मुताबिक मकानों की बिक्री अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। घर खरीदने वालों में महिलाएं एक प्रमुख वर्ग है।

ANAROCK के हालिया Consumer Sentiment Survey में देखा गया कि 83 फीसदी महिलाओं ने 45 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले मकानों को देखा। 45 से 90 लाख रुपये बजट वाले मकानों को 36 फीसदी महिलाओं ने, जबकि 27 फीसदी महिलाओं ने 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये कीमत वाले प्रीमियम मकानों को पसंद किया।

डेढ करोड रुपये से अधिक कीमत वाले लग्जरी मकानों को पसंद करने वाली महिलाओं की हिस्सेदारी 20 फीसदी रही। महिलाओं द्वारा 45 लाख रुपये से कम कीमत वाले किफायती मकानों को सबसे कम पसंद किया जा रहा है।

65 फीसदी महिलाओं की रियल एस्टेट में निवेश में रूचि, सोने की चमक फीकी

सर्वेक्षण में यह भी पाया गया है कि महिलाओं में निवेश के तौर पर सोने ने अपनी चमक खो दी है क्योंकि महिलाओं की रूचि अब रियल एस्टेट में निवेश पर बढ़ रही है। सर्वेक्षण के मुताबिक कम से कम 65 फीसदी महिलाएं अब रियल एस्टेट में निवेश करना पसंद करती हैं।

इसके बाद 20 फीसदी शेयर बाजारों के पक्ष में हैं। केवल 8 फीसदी महिलाएं सोने में निवेश को पसंद करती हैं। एफडी में 7 फीसदी ही महिलाएं निवेश करना पसंद करती है।

एनारॉक समूह के वाइस चेयरमैन संतोष कुमार कहते हैं कि पिछले एक दशक में महिलाएं आवासीय रियल एस्टेट में विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में एक प्रमुख खरीदार के रूप में उभरी हैं। उनकी प्राथमिकताएं बड़े मकान, रेडी टू मूव और विशेष बजट में संपत्ति आदि हैं। अधिक महिलाएं अब निवेश के लिए संपत्ति भी खरीद रही हैं। एनारॉक के इस सर्वे में 5,500 लोग शामिल थे और इनमें 50 फीसदी महिलाएं थी। 80 फीसदी से ज्यादा ने इस समय मकान खरीदने को अच्छा समय बताया।

महिलाओं को मकान खरीदने पर मिलते हैं कई लाभ

विभिन्न सरकारी नीतियां भारत में महिलाओं के घर के स्वामित्व को समर्थन और बढ़ावा देती हैं। उदाहरण के लिए वर्ष 2015 में शुरू की गई सरकार की प्रमुख योजना प्रधान मंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत घरों का लाभ उठाने के लिए घरों को अनिवार्य रूप से या तो एक महिला के नाम पर या सह-मालिक के रूप में एक महिला के साथ पंजीकृत होना चाहिए।
यह निम्न-आय वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किया गया था। कई राज्यों में महिला के नाम से संपत्ति पंजीकृत होने पर स्टांप ड्यूटी शुल्क कम लगता है। कई बैंक भी महिलाओं को होम लोन पर ब्याज दरों में छूट देते हैं।

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement