facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Women’s Day 2024: Delhivery के मोगा केंद्र की कमान अब पूरी तरह से महिलाओं के हाथ

Delhivery ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने परिचालन को समावेशी बनाने के लिए पंजाब में अपने मोगा केंद्र को पूरी तरह से महिला संचालित बनाया है।’’

Last Updated- March 08, 2024 | 3:53 PM IST
Delhivery
Representative Image

देश में लॉजिस्टिक सेवा देने वाली कंपनी डेल्हीवरी ने शुक्रवार को कहा कि उसने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पंजाब में मोगा केंद्र की कमान पूरी तरह से महिलाओं को सौंप दी है।

कंपनी की राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी इस तरह के दूसरे महिला-संचालित केंद्र खोलने की योजना है। डेल्हीवरी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने परिचालन को समावेशी बनाने के लिए पंजाब में अपने मोगा केंद्र को पूरी तरह से महिला संचालित बनाया है।’’

पंजाब में डेल्हीवरी के परिचालन के लिहाज से मोगा एक अहम केन्द्र है। अब इस केंद्र का संचालन पूरी तरह से महिला कर्मचारियों के हाथ में है। इन कार्यों में बीओपीटी परिचालन (बैटरी-ऑपरेटिड पैलेट ट्रक्स), माल भंडार प्रबंधन, लदान/समान उतारना आदि शामिल हैं।

यहां पर साफ-सफाई और अन्य संबंधित कार्यों तथा सुरक्षा कर्मचारी भी महिलाएं ही हैं। डेल्हीवरी के सह-संस्थापक सूरज सहारन ने कहा, ’’हम विविधता को महत्व देते हैं और अपने सभी परिचालनों एवं कॉरपोरेट भूमिकाओं में अधिक महिलाओं को शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी कंपनी में महिलाओं की संख्या बीते तीन साल में पांच गुना बढ़ चुकी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब उद्यमियों का प्रदेश है और यहां की महिलाएं भी आकांक्षी हैं। इन महिला कर्मियों को सुरक्षित और समावेशी कार्य संस्कृति में प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें पेशेवर एवं व्यक्तिगत प्रगति को लेकर सक्षम बनाने को हम प्रतिबद्ध हैं।’’

बयान के मुताबिक, कंपनी पूरी तरह से महिला-संचालित केंद्र खोलना जारी रखेगी। ऐसे दो बड़े केंद्र राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी स्थापित किए जाएंगे।

First Published - March 8, 2024 | 3:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट