facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Women’s participation: कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी, लेकिन टॉप मैनेजमेंट में अभी भी कमी

Advertisement

सर्वे में शामिल एनएसई में सूचीबद्ध आधी से ज्यादा फर्मों में शीर्ष प्रबंधन में एक भी महिला नहीं थी और करीब 10 प्रतिशत फर्मों में महज 1 महिला थी।

Last Updated- July 02, 2024 | 10:30 PM IST
Women

कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2013-14 के 5 प्रतिशत की तुलना में वित्त वर्ष 2022-23 में करीब 16 प्रतिशत हो गई है। नैशनल काउंसिल आफ अप्लायड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) के एक अध्ययन के मुताबिक शीर्ष प्रबंधन में महिलाओं की हिस्सेदारी इस अवधि के दौरान 14 प्रतिशत से बढ़कर 22 प्रतिशत हो गई है।

हालांकि अभी भी भारत मझोले व वरिष्ठ स्तर के प्रबंधन की भूमिका में पीछे है और इस स्तर पर महिलाओं की हिस्सेदारी महज 20 प्रतिशत है, जबकि2919 के आंकड़ों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर हिस्सेदारी 33 प्रतिशत है।

अध्ययन में हिस्सा लेने वाली करीब 60 प्रतिशत कंपनियों के शीर्ष प्रबंधन में मार्च 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक महिलाएं नहीं थीं। महिला डायरेक्टर की अनिवार्यता पूरी करने के लिए 1 अप्रैल 2015 की तिथि तय की गई थी। बाजार पूंजी के हिसाब से एनएसई में शामिल शीर्ष 10 फर्मों में से 5 फर्मों में मार्च 2023 तक शीर्ष प्रबंधन टीम में कोई महिला नहीं थी।

सर्वे में शामिल एनएसई में सूचीबद्ध आधी से ज्यादा फर्मों में शीर्ष प्रबंधन में एक भी महिला नहीं थी और करीब 10 प्रतिशत फर्मों में महज 1 महिला थी। इस अध्ययन की लेखिका रत्ना सहाय ने कहा कि बोर्ड में कम से कम एक महिला का होना बेहतर आर्थिक प्रदर्शन और कम वित्तीय जोखिम से जुड़ा है, और यह असर बड़ी और मझोले आकार की फर्मों के लिए महत्त्वपूर्ण है।

Advertisement
First Published - July 2, 2024 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement