facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Sony के साथ मर्जर डील पूरा करने की दिशा में काम जारी: Zee Entertainment

Advertisement

ज़ी एंटरटेनमेंट ने यह बयान ऐसी खबरों के बीच दिया है कि जापानी कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में इस सौदे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Last Updated- January 20, 2024 | 1:23 PM IST
Zee Entertainment Share price
Representative Image

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जील) ने शुक्रवार को कहा कि वह कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (पूर्व में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया) के साथ अपने 10 अरब डॉलर के विलय समझौते को सफलतापूर्वक पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।

ज़ी एंटरटेनमेंट ने यह बयान ऐसी खबरों के बीच दिया है कि जापानी कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में इस सौदे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। ज़ी एंटरटेनमेंट ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसे कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित या प्रस्तावित निदेशक मंडल की किसी भी बैठक की “जानकारी नहीं है, और उसका मामला होने के कारण वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकती है।”

उसने कहा, “हम इस बात को दोहराना चाहते हैं कि कंपनी सोनी के साथ विलय के लिए प्रतिबद्ध है और प्रस्तावित विलय को सफलतापूर्वक पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।” ज़ी एंटरटेनमेंट और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट के बीच 10 अरब डालर के विलय का सौदा लटका हुआ है। दोनों पक्षों ने अभी तक एक समापन समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया है जबकि बातचीत के विस्तार के लिए दी गई एक महीने की छूट अवधि भी पूरी होने वाली है। विस्तारित वार्ता के लिए एक महीने की छूट अवधि 20 जनवरी को समाप्त होगी।

कुछ रिपोर्टों के अनुसार, विवाद इस बात पर है कि विलय के बाद बनने वाली इकाई का परिचालन किस तरह होगा। स्वीकृत नियमों और शर्तों के मुताबिक, ज़ी एंटरटेनमेंट के पुनीत गोयनका को नई इकाई का नेतृत्व करना था। हालांकि, बाजार नियामक सेबी द्वारा गोयनका को कोष दुरुपयोग मामले में किसी भी कंपनी में प्रबंधकीय पद संभालने से रोक दिए जाने के बाद सोनी ने इस पर आशंकाएं जताई हैं।

गोयनका को इस मामले में प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण से राहत मिल गई है लेकिन दोनों पक्ष किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाए हैं।

Advertisement
First Published - January 20, 2024 | 1:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement