facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मामाअर्थ का IPO लाने को लेकर काम जारी, IPO नहीं लाने की खबरों को नकारा

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 11:09 PM IST

मामाअर्थ के मुख्य कार्या​धिकारी और सह-संस्थापक वरुण अलघ ने आज इन खबरों को खारिज किया कि व्य​क्तिगत देखभाल क्षेत्र की स्टार्टअप ने अपनी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की योजना को खत्म कर दिया है।

अलघ ने कहा ‘यह स्पष्ट किया जाता है कि हम अब भी अपने मसौदे (डीआरएचपी) के संबंध में सेबी के साथ संपर्क कर रहे हैं और इसके लिए औपचारिक मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि इस मंजूरी के बाद जैसा कि विनियमों के अनुरूप होता है, हमारे पास मसौदा जमा करने और आईपीओ लाने के लिए 12 महीने होंगे। यह हम अपने बैंकरों की सलाह से करेंगे। अलघ ने कहा कि मूल्य निर्धारण और मूल्यांकन फर्म के मार्केटिंग कार्यक्रम के तहत तय किया जाएगा, जह वह उन्हें शुरू करेगी।

अलघ ने कहा कि जैसा कि हमारी बैठक के दौरान विचार-विमर्श किया गया था, हमारा सबसे बड़ा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और साथ ही आईपीओ के बाद भी प्रवर्तक कंपनी में अपने स्वामित्व के 97 प्रतिशत से अधिक के मालिक बने रहेंगे, इसलिए हमें अल्पकालिक मूल्यांकन को दुरुस्त करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, हम इसमें लंबी अवधि के लिए हैं।

गुरुग्राम की इस फर्म ने सिकोया और बे​ल्जियम की सोफिना जैसी निवेशकों से कुल 12.6 करोड़ डॉलर की रकम जुटाई है। जनवरी 2022 में मामाअर्थ का पिछला मूल्यांकन 1.2 अरब डॉलर था, जब इसने ​सिकोया के नेतृत्व में रकम जुटाने के एक दौर में 5.2 करोड़ डॉलर जुटाए थे।

इससे पहले रॉयटर्स ने खबर दी थी कि मामाअर्थ की मूल कंपनी होनासा कंज्यूमर ने बाजार के कमजोर हालात के कारण आईपीओ रोक लिया है। सूत्रों के हवाले से दी गई इस खबर में कहा गया था कि मामाअर्थ का आईपीओ ‘प्रतीक्षा और समीक्षा’ की ​स्थिति में है।

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement