facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

बांग्लादेश में Emami के प्लांट में काम शुरू

Advertisement

बांग्लादेश में उथल-पुथल के बावजूद इमामी को बाजार में हिस्सेदारी बरकरार रहने की उम्मीद, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में दो अंकों की वृद्धि का लक्ष्य

Last Updated- August 27, 2024 | 10:22 PM IST
Emami Group

कोलकाता की एफएमसीजी कंपनी इमामी ने मंगलवार को अपनी सालाना आम बैठक में कहा कि बांग्लादेश में उसका व्यवसाय प्रभावित हुआ है, लेकिन उसे वहां राजनीतिक स्थायित्व के साथ हालात सामान्य होने की उम्मीद है।

बांग्लादेश की राजनीतिक उठापटक के असर के बारे में शेयर धारकों के सवालों का जवाब देते हुए कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी (फाइनैंस, स्ट्रैटजी, बिजनेस डेवलपमेंट) और मुख्य वित्तीय अधिकारी एन एच भंसाली ने कहा, ‘इस समय व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, खासकर पिछले महीने बड़ी उथल-पुथल रही थी।’

हालांकि उन्होंने बताया कि हालात स्थिर हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे संयंत्र ने परिचालन शुरू कर दिया है, बाजार खुल गया है। हमें उम्मीद है कि सब सामान्य हो जाएगा।’ उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में उनके संपूर्ण व्यवसाय पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘हमें बांग्लादेश संकट की वजह से बाजार में किसी हिस्सेदारी या नुकसान की उम्मीद नहीं है।’ इमामी का बांग्लादेश में कंपनी के स्वामित्व वाला निर्माण संयंत्र है। श्रीलंका में संकट के बाद के अनुभव के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में भंसाली ने कहा कि द्वीप देश में व्यापार फिर से विकास की राह पर आ गया है।

उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि बांग्लादेश भी समय के साथ उसी तरह विकास की राह पर वापस आ जाएगा।’ भूराजनीतिक समस्याओं के बावजूद इमामी ने वित्त वर्ष 2025 में अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय में दो अंक की वृद्धि का लक्ष्य रखा है।

Advertisement
First Published - August 27, 2024 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement