facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WTicabs की इस साल अपने बेड़े में 1,000 EV जोड़ने की योजना

Advertisement

कंपनी डब्ल्यूटीआईकैब्स ब्रांड के तहत परिचालन करती है। इसके बेड़े में तीसरे पक्ष और व्यक्तिगत स्वामित्व वाले वाहन भी हैं।

Last Updated- April 14, 2024 | 1:03 PM IST
EV Policy
Representative Image

बी2बी परिवहन समाधान प्रदाता वाइज ट्रैवल इंडिया लिमिटेड (डब्ल्यूटीआई कैब्स) इस साल अपने बेड़े में 1,000 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) जोड़ेगी। कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अशोक वशिष्ठ ने यह जानकारी दी है।

कंपनी हरित परिवहन अभियान के तहत यह कदम उठाने जा रही है। कंपनी देश के दूसरी श्रेणी के शहरों मसलन चंडीगढ़, जयपुर, कोयंबटूर और इंदौर में विस्तार कर रही है। इसके अलावा कंपनी का इरादा सऊदी अरब और सुदूर-पूर्व के देशों के जरिये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उपस्थिति दर्ज कराने का है।

वशिष्ठ ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इस साल हमारा मुख्य लक्ष्य हरित पर है। हम अपने बेड़े में ऐसे वाहनों को शामिल कर रहे हैं जो बिजलीचालित और बायो-सीएनजी हैं। हमारे पास पहले से 300 इलेक्ट्रिक कार हैं। इस साल हम अपने बेड़े में एक हजार से अधिक इलेक्ट्रिक कार और बस शामिल करने जा रहे हैं।’’

कंपनी डब्ल्यूटीआईकैब्स ब्रांड के तहत परिचालन करती है। इसके बेड़े में तीसरे पक्ष और व्यक्तिगत स्वामित्व वाले वाहन भी हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक इलेक्ट्रिक वाहनों की बात है, तो इनमें से ज्यादातर कंपनी के स्वामित्व वाले होंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए करीब 50 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। यह निवेश ऋण और इक्विटी के माध्यम से होगा।

Advertisement
First Published - April 14, 2024 | 1:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement