facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Xiaomi India का मुनाफा 2022-23 में 77% घटकर 239 करोड़ रुपये

Advertisement

Xiaomi ने समीक्षाधीन वर्ष के दौरान उत्पादों की बिक्री से 26,395 करोड़ रुपये और सेवाओं की बिक्री से 264 करोड़ रुपये कमाए, जिनमें विज्ञापन और मूल्यवर्धित सेवाएं शामिल हैं।

Last Updated- July 14, 2024 | 2:43 PM IST
Xiaomi India
Xiaomi India

चीन की स्मार्ट उपकरण विनिर्माता शाओमी टेक्नोलॉजी का भारत में मुनाफा वित्त वर्ष 2022-23 में सालाना आधार पर 77 प्रतिशत घटकर 238.63 करोड़ रुपये रह गया है।

कंपनी ने 2021-22 में 1,057.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। शाओमी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी परिचालन आय वित्त वर्ष 2022-23 में लगभग 32 प्रतिशत घटकर 26,697 करोड़ रुपये रह गई, जो 2021-22 में लगभग 39,100 करोड़ रुपये थी।

शाओमी ने समीक्षाधीन वर्ष के दौरान उत्पादों की बिक्री से 26,395 करोड़ रुपये और सेवाओं की बिक्री से 264 करोड़ रुपये कमाए, जिनमें विज्ञापन और मूल्यवर्धित सेवाएं शामिल हैं। बाजार शोध कंपनी आईडीसी के अनुसार, कंपनी ने 2022 के दौरान स्मार्टफोन बिक्री में 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, जिसमें वित्त वर्ष 2022-23 की तीन तिमाहियां भी शामिल हैं, जबकि यह अब भी 21 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अग्रणी है। साइबरमीडिया रिसर्च का अनुमान है कि यह सैमसंग (18.6 प्रतिशत) से थोड़ा पीछे है।

काउंटरपॉइंट रिसर्च ने इसे 18.8 प्रतिशत बताया है, जबकि आईडीसी ने इसे लगभग 13 प्रतिशत बताया है। कंपनी ने हाल ही में भारत में अपने परिचालन के 10 साल पूरे किए हैं। पिछले एक दशक में सरकार के साथ इसके कई टकराव हुए हैं, खासतौर पर करों और विक्रेताओं को भुगतान के मामले में। इसकी योजना अगले 10 वर्षों में अपनी बिक्री को दोगुना करके 70 करोड़ तक पहुंचाने की है, जो पिछले 10 वर्षों में 35 करोड़ रही है।

Advertisement
First Published - July 14, 2024 | 2:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement