facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Year Ender 2023: 11 प्रतिशत बढ़ी वाहनों की बिक्री, कोविड से पहले वाले स्तर से थोड़ा कम

Advertisement

इस वर्ष वाहन पंजीकरण बढ़कर तकरीबन 2.39 करोड़ हो गया

Last Updated- December 31, 2023 | 10:08 PM IST
Auto sector Stocks

Year Ender 2023: वाहनों की सालाना बिक्री बढ़कर कोविड से पहले वाले स्तर के पास पहुंचने का संकेत मिल रहा है। ‘वाहन’ पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों से पता चला है कि पिछले वर्ष की तुलना में कैलेंडर वर्ष 2023 के दौरान वाहन पंजीकरण 11 प्रतिशत से अधिक बढ़कर तकरीबन 2.39 करोड़ हो गया है। साल 2023 की संख्या में अब भी एक प्रतिशत की मामूली कमी है, जबकि कोविड से पहले के साल 2019 में यह संख्या 2.417 करोड़ थी।

साल 2023 के ये आंकड़े वाहन पोर्टल पर 31 दिसंबर को दोपहर 3.00 बजे तक की जानकारी पर आधारित हैं। कैलेंडर वर्ष 2022 के दौरान 2.15 करोड़ वाहन और साल 2021 में 1.89 करोड़ वाहनों का पंजीकरण हुआ था। दूसरी ओर हालांकि यात्री वाहन श्रेणी के लिए साल अच्छा रहा, लेकिन इस श्रेणी को कुछ मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि नया साल की शुरुआत डीलरों के पास 6,50,000 के स्टॉक के साथ होने जा रही है।

Also read: वित्त मंत्रालय ने बजट सत्र से पहले अनुदान की अंतिम अनुपूरक मांगों के लिए व्यय प्रस्ताव मांगे

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि कुल मिलाकर यह साल वाहन उद्योग के लिए काफी अच्छा रहा है, खास तौर पर यात्री वाहनों के लिए। हम हर महीने बेहतरीन रिकॉर्ड देख रहे थे। हम उद्योग के लिहाज से इतने सुखद रूप में साल 2024 में प्रवेश कर रहे हैं। वित्त वर्ष की चौथी तिमाही हमेशा अच्छी रहने की उम्मीद की जाती है। सिंघानिया अगले वित्त वर्ष में भी यात्री वाहन श्रेणी में एक अंक की वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।

रजिस्ट्रेशन के लिहाज से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हैं। ईंधन के प्रकार के मामले में इलेक्ट्रिक वाहनों में कैलेंडर वर्ष 2023 के दौरान 49 प्रतिशत तक की सर्वाधिक वृद्धि देखी गई और यह बढ़कर 15,26,390 हो गई। सीएनजी में भी वर्ष के दौरान 40 प्रतिशत का इजाफा देखा गया और यह साल 2023 में बढ़कर 4,16,975 हो गई, जबकि साल 2022 में यह संख्या 2,97,506 थी। समीक्षाधीन अवधि के दौरान पेट्रोल वाले वाहनों में भी पांच प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जबकि डीजल वाहनों में आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Also read: हिंडनबर्ग खुलासे के बाद वापसी करते Adani ने इस साल इक्विटी, बॉन्ड से 15 अरब डॉलर जुटाए

सिंघानिया ने कहा कि चिंता का एकमात्र कारण यात्री वाहनों का स्टॉक है। वाहनों की खुदरा बिक्री के कारोबार के संबंध में बुरी बात यह है कि चीजें अच्छी हो रही हैं, लेकिन थोक बिक्री उससे भी बेहतर हो रही है। उन्हें इसमें कटौती करने की जरूरत है। उन्होंने कहा ‘हमारे पास लगभग 7,50,000 वाहनों का स्टॉक है, जो दो महीने से अधिक समय तक चलने वाली बड़ी संख्या है। हम 6,50,000 से लेकर 7,00,000 तक के शुरुआती स्टॉक के साथ वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। इन सभी वाहनों पर भारी छूट मिल सकती है।

‘वाहन’ के आंकड़ों के अनुसार कैलेंडर वर्ष 2022 के दौरान नवंबर महीने में शादी-विवाह और त्योहारी सीजन की वजह से 28.7 लाख वाहनों की सर्वाधिक बिक्री देखी गई। फाडा के आंकड़ों के अनुसार इस साल नवंबर में घरेलू वाहनों की मासिक खुदरा बिक्री 28.5 लाख के नए शीर्ष स्तर तक पहुंच गई। इसने मार्च 2020 के 25.7 लाख के पिछले रिकॉर्ड को पार कर लिया, जब उद्योग उत्सर्जन मानदंड बीएस-4 से बीएस-6 की दिशा में बढ़ रहा था।

Advertisement
First Published - December 31, 2023 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement