facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

YesMadam ने ‘स्ट्रेस’ के कारण 100 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, आलोचना के घेरे में कंपनी

Advertisement

यह कदम कंपनी की काम करने के तरीके और नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Last Updated- December 09, 2024 | 11:22 PM IST
YesMadam

नोएडा स्थित ब्यूटी सर्विस कंपनी YesMadam ने कर्मचारियों के वर्कप्लेस स्ट्रेस पर एक सर्वे करने के बाद 100 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। यह कदम कंपनी की काम करने के तरीके और नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

हाल ही में YesMadam ने ऑफिस में स्ट्रेस को लेकर एक सर्वे किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन कर्मचारियों ने सर्वे में बताया कि वे ज्यादा स्ट्रेस में हैं, उन्हें ईमेल के जरिए नौकरी से निकाले जाने की सूचना दी गई।

ईमेल में लिखा था, “हमने हाल ही में आपके काम के दौरान स्ट्रेस को समझने के लिए एक सर्वे किया। आपने जो फीडबैक दिया, हम उसकी कदर करते हैं। लेकिन एक अच्छा और सहयोगपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए, हमने उन कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है, जिन्होंने ज्यादा स्ट्रेस होने की बात कही।”

इस फैसले पर सोशल मीडिया पर कंपनी की जमकर आलोचना हो रही है।

भारत में युवाओं में वर्कप्लेस स्ट्रेस तेजी से बढ़ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 21 से 30 साल के 64% कर्मचारी हाई लेवल के स्ट्रेस का सामना कर रहे हैं। हाइब्रिड वर्क, व्यक्तिगत अपेक्षाओं और पेशेवर दबावों के कारण युवा कर्मचारी मानसिक और भावनात्मक चुनौतियों से जूझ रहे हैं।

यह घटना वर्कप्लेस पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति कंपनियों के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Advertisement
First Published - December 9, 2024 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement