facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

डायबीटीज रोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 90% सस्ती हो गई आपकी ये दवा

भारत में 20,611 करोड़ रुपये का मधुमेह रोधी दवा बाजार सालाना 9 फीसदी या उससे ज्यादा की रफ्तार से बढ़ रहा है।

Last Updated- March 12, 2025 | 10:57 PM IST
Pharma Stock

मधुमेह रोधी प्रमुख दवा एम्पाग्लिफ्लोजिन की कीमतें 90 फीसदी तक गिरकर 5.5 रुपये प्रति टैबलेट पर आ गई हैं। इसका कारण कई दवा कंपनियों का इस बोहिरिंजर इंगेलहेम (बीआई) दवा का जेनेरिक संस्करण पेश करना है। इस दवा का पेटेंट इस महीने के शुरू में खत्म हो गया था। उद्योग के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि इस कदम से भारत के मधुमेह रोगियों के लिए दवा ज्यादा सुलभ हो जाएगी और बाजार के वॉल्यूम में भी पांच से छह गुना इजाफा होगा।

दिल्ली की मैनकाइंड फार्मा ने एम्पाग्लिफ्लोजिन दवाओं की एक सीरीज उतारी है जिसमें इसके कॉम्बिनेशन भी शामिल हैं। इनकी कीमत 5.5 रुपये से 13.5 रुपये प्रति टैबलेट के बीच है। उसी दिन मुंबई की ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने एम्पाग्लिफ्लोजिन और इसके कॉम्बिनेशन के लिए 11 रुपये से 15 रुपये प्रति टैबलेट वाली दवा उतारी। एल्केम लैबोरेटरीज ने दवा का अपने जेनेरिक संस्करण पेश करने की घोषणा की है, जिसकी कीमत इनोवेटर ब्रांड की तुलना में करीब 80 फीसदी कम है। इनोवेटर ब्रांड की दवा जारडिएंस है जिसकी कीमत करीब 60 रुपये प्रति टेबलेट है।

भारत में 10 करोड़ से ज्यादा मधुमेह रोगी हैं और मधुमेह की दवाओं की मांग बढ़ रही है। भारत में 20,611 करोड़ रुपये का मधुमेह रोधी दवा बाजार सालाना 9 फीसदी या उससे ज्यादा की रफ्तार से बढ़ रहा है। मार्केट रिसर्च फर्म फार्मरैंक के अनुसार एम्पाग्लिफ्लोजिन के बाजार का आकार लगभग 758 करोड़ रुपये का है और इसकी 5 साल की सालाना चक्रवृद्धि रफ्तार 3 फीसदी है। इसलिए कि इसी वर्ग की एक और दवा (एसजीएलटी-2 अवरोधक) डेपाग्लिफ्लोजिन का पेटेंट 2020 के आसपास खत्म हो गया और जेनेरिक दवा आने के बाद यह सस्ती हो गई।

First Published - March 12, 2025 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट