facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

YouTube CEO: यूट्यूब की कमान अब Neal Mohan के हाथ, जानिए कौन हैं यह भारतीय

नील मोहन को साल 2015 में YouTube का चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर बनाया गया

Last Updated- February 17, 2023 | 12:57 PM IST
YouTube CEO: YouTube's command is now in the hands of Neel Mohan, know who is this Indian
Neal Mohan | Linkedin

Who is Neal Mohan: IT सेक्टर में भारतीयों का लोहा पूरी दुनिया मानती है। बड़ी से बड़ी टेक कंपनियों की कमान भारतीय इंजीनियरों के हाथों में है, फिर चाहे वह Microsoft हो, Google हो या फिर IBM सभी जगहों पर भारतीय मूल के बड़े अधिकारी मौजूद हैं। इसी कड़ी में अब YouTube का भी नाम शामिल हो गया है। 9 साल से YouTube की CEO की कमान संभाल रही Susan Wojiciki ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब उनकी जगह नील मोहन (Neal Mohan) YouTube के नए CEO हैं।

कोन हैं YouTube के नए CEO नील मोहन ?

9 साल से YouTube की CEO की कमान संभाल रही Susan Wojiciki को रिप्लेस करने वाले नील मोहन पिछले कई सालों से YouTube से जुड़े हुए हैं। वह YouTube के मुख्य उत्पाद अधिकारी (Chief Product Office) और वरिष्ठ उपाध्यक्ष (Senior Vice President) का पदभार संभाल रहे थे। अब वह YouTube के CEO के रूप में कार्यभार संभालने के लिए तैयार हैं।

मोहन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। बाद में, उन्होंने 2005 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से MBA पूरा किया। उन्होंने DoubleClick Inc. के साथ काम किया, जिसे बाद में Google ने 3.1 अरब डॉलर में अधिग्रहित कर लिया। उन्होंने कुछ समय के लिए Microsoft के लिए भी काम किया। उनके LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, वे Stitch Fix और 23andMe के निदेशक मंडल में हैं।

YouTube CEO नील मोहन के बारे मेंं बड़ी बातें

  • नील मोहन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया हैं।
  • उन्होंने 2005 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से MBA पूरा किया।
  • उन्होंने 1997 से 2003 तक DoubleClick Inc. में काम किया।
  • Microsoft में अपने छोटे कार्यकाल में, उन्होंने जून 2004 से सितंबर 2004 तक मैनेजर और कॉर्पोरेट रणनीतिक के रूप में काम किया।
  • वह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रणनीति और उत्पाद प्रबंधन के रूप में DoubleClick में वापस लौटे।
  • वह 2008 में Google से जुड़े।
  • मार्च 2008 से नवंबर 2015 तक, वह Google के प्रदर्शन और वीडियो विज्ञापनों के SVP थे।
  • नील मोहन को साल 2015 में YouTube का चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर बनाया गया।
  • आपको बता दें कि उन्होंने YouTube के कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लीड किया है।
  • YouTube TV से लेकर YouTube Music, प्रीमियम और Shorts तक की लॉन्चिंग में नील मोहन और उनकी टीम का अहम योगदान था।

First Published - February 17, 2023 | 12:48 PM IST

संबंधित पोस्ट