facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुनाफे में बजाज ऑटो के निवेश वाली Yulu

Advertisement

युलु ने 3 करोड़ डॉलर एआरआर पार किया, 2025 तक 1,00,000 ईवी उतारने की योजना

Last Updated- October 07, 2024 | 11:31 PM IST
Yulu की नजर विदेशी बाजार की सवारी पर, बजाज के नए मॉडल के साथ 2025-26 तक विस्तार की योजना, Bajaj Auto-powered electric mobility company Yulu eyes global ride

साल 2017 में शुरू की गई साझा इलेक्ट्रिक वाहन मोबिलिटी कंपनी युलु ने तीन करोड़ डॉलर का वार्षिक आवर्ती राजस्व (एआरआर) पार कर लिया है और एबिटा के लिहाज से अब वह लाभ में आ गई है। क्विक-कॉमर्स श्रेणी की बढ़ती मांग की बदौलत ऐसा हुआ है। कंपनी ने आज यह जानकारी दी।

बेंगलूरु की स्टार्टअप कंपनी अब साल 2025 तक 1,00,000 ईवी उतारने की योजना बना रही है। इस विस्तार के लिए कंपनी अगले 12 महीने में सीरीज सी ऋण और इक्विटी फंडिंग से 10 करोड़ डॉलर जुटाएगी। वह दो से तीन साल में आईपीओ लाने पर भी विचार कर रही है। युलु इक्विटी पूंजी में 12.3 करोड़ डॉलर से ज्यादा की रकम जुटा चुकी है।

इसमें युमा के लिए 5.2 करोड़ डॉलर की राशि भी शामिल है। इसके निवेशकों में बजाज ऑटो, मैग्ना इंटरनैशनल, ब्लूम वेंचर्स, 3वन4 कैपिटल, वेवमेकर, इनक्यूबेट फंड, रॉकेटशिप डॉट वीसी और अन्य संस्थागत और एंजेल निवेशक शामिल हैं।

युलु ने यूएस इंटरनैशनल डेवलपमेंट फाइनैंस कॉरपोरेशन (डीएफसी) और नॉर्दर्न आर्क से 1.2 करोड़ डॉलर के ऋण सहायता भी हासिल की है। फरवरी में उसने मौजूदा रणनीतिक निवेशकों मैग्ना और बजाज ऑटो लिमिटेड को शेयर जारी करके इक्विटी फंडिंग में 1.925 करोड़ डॉलर (160 करोड़ रुपये) हासिल किए थे।

Advertisement
First Published - October 7, 2024 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement