facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zee Entertainment को Q1 में ₹144 करोड़ का मुनाफा, पर विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन से होने वाली आय में गिरावट

Advertisement

Zee Entertainment ने पहली तिमाही में मुनाफा जरूरी बढ़ाया, लेकिन विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन से होने वाली आय में गिरावट ने कंपनी की कुल आय पर दबाव बना दिया।

Last Updated- July 22, 2025 | 4:39 PM IST
Zee Entertainment
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Zee Entertainment Q1 Results: Zee Entertainment Enterprises ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कुल 144 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। यह पिछले साल की इसी तिमाही में कमाए गए 118 करोड़ रुपये के मुनाफे की तुलना में करीब 22 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, रिजल्ट आने के बाद कंपनी के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई। कंपनी की कुल आय इस तिमाही में 1,849.8 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2,149.5 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 2,220.3 करोड़ रुपये थी।

Zee Entertainment की विज्ञापन से होने वाली आय में लगातार दबाव देखा जा रहा है। इस तिमाही में विज्ञापन से 758.5 करोड़ रुपये की आय हुई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 911.3 करोड़ रुपये थी। यह साल-दर-साल 16.7 प्रतिशत और तिमाही-दर-तिमाही 9.4 प्रतिशत की कमी को दिखाता है, क्योंकि पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 837.5 करोड़ रुपये था। दूसरी ओर, सब्सक्रिप्शन आय भी थोड़ी कम रही। इस तिमाही में कंपनी ने 981.7 करोड़ रुपये सब्सक्रिप्शन से कमाए, जो पिछले साल की पहली तिमाही में 987.2 करोड़ रुपये और पिछली तिमाही में 986.5 करोड़ रुपये थी।

Also Read: Q1 Results: अल्ट्राटेक सीमेंट के मुनाफे में आई 49% की उछाल, जानें कैसा रहा ओबेरॉय रियल्टी और हैवेल्स का रिजल्ट

IPL ने छीना एड रेवेन्यू!

न्यूज वेबसाइट मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था कि विज्ञापन से होने वाली आय में 13 प्रतिशत की कमी आएगी और यह 792.4 करोड़ रुपये रहेगी, जबकि सब्सक्रिप्शन आय 995.5 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद थी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पहली तिमाही आम तौर पर कमजोर होती है, क्योंकि इस दौरान आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के कारण विज्ञापन का रुझान उस ओर चला जाता है। साथ ही, पिछले साल के चुनावी माहौल से मिलने वाली आय इस बार नहीं थी, जिसने विज्ञापन से होने वाले राजस्व को और प्रभावित किया।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ब्रॉडकास्टर्स के लिए अभी कारोबारी माहौल काफी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। FMCG (फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स) कंपनियों की बिक्री में मामूली सुधार के बावजूद, विज्ञापन और प्रोमोशनल खर्च में कटौती ने स्थिति को और मुश्किल बना दिया है।

Advertisement
First Published - July 22, 2025 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement