facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zee Entertainment Q3FY24 Results: Sony से नहीं बनी बात, मगर ZEEL को हुआ दोगुना से ज्यादा का नेट मुनाफा

Advertisement

Zee Entertainment Q3FY24 Results: Zee Entertainment का ऑपरेशन से रेवेन्यू घटकर 19.14 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल यह 19.31 करोड़ रुपये था।

Last Updated- February 13, 2024 | 9:09 PM IST
Zee Entertainment Share

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) ने वित्त वर्ष 24 की दिसंबर तिमाही के लिए रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा 140 फीसदी बढ़कर 58.5 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि (FY23Q3) में कंपनी ने 24.32 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया था।

घटा रेवेन्यू

कंपनी ने अपने बयान में बताया कि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले उसका ऑपरेशन से रेवेन्यू घटकर 1914.20 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल यह 1931.21 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर (QoQ) बात करें तो कंपनी का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 2299.37  करोड़ रुपये था।

टोटल इनकम भी घटी

ज़ी इंटरटेनमेंट की चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में टोटल इनकम भी सालाना आधार पर (YoY) घटकर 1931.25 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि पिछले साल की दिसंबर तिमाही में यह 1939.03 करोड़ रुपये हो गई है। जबकि, पिछले साल की सितंबर तिमाही (FY24Q2) में कंपनी ने 2369.34 करोड़ रुपये रहा था।

बढ़ा कुल खर्च

कंपनी का कुल खर्च चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बढ़कर 1759.70 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 1620.56 करोड़ रुपये था। पिछली तिमाही की बात की जाए तो कंपनी ने 2034.93 करोड़ रुपये का कुल खर्च दर्ज किया था।

शेयरों में उछाल

रिजल्ट्स जारी होने से पहले कंपनी के शेयरों में आज मामूली उछाल देखने को मिला। कंपनी के शेयर आज BSE पर 0.77 फीसदी के उछाल के साथ 188.60 रुपये पर बंद हुआ।

Zee-Sony Merger नहीं हो सका पूरा

बता दें कि कुछ ही दिनों पहले ज़ी और सोनी के बीच मर्जर होने वाला था, लेकिन CEO पद को लेकर खींचतान के बीच दोनों कंपनियों के बीच सौदा पूरा नहीं हो सका। आज ZEEL के नतीजे उस सौदे को खत्म करने के बाद आए हैं, जो भारत के सबसे बड़े टीवी ब्रॉडकास्टर्स में से एक बन सकता था। गौरतलब है कि अगर दोनों कंपनियों के बीच विलय हो जाता तो यह 10 अरब डॉलर की कंपनी बन जाती।

Advertisement
First Published - February 13, 2024 | 7:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement