facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zee Entertainment Q4 Results: जी एंटरटेनमेंट को मार्च तिमाही में 196 करोड़ रुपये का घाटा, इनकम भी घटी

Advertisement
Last Updated- May 25, 2023 | 7:39 PM IST
Zee Entertainment

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) को तीन साल में पहली बार किसी तिमाही में घाटा हुआ है। कंपनी को फाइनेंशियल ईयर 2022-23 की चौथी तिमाही में 196 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

एडवर्टिसमेंट देने वाली कंपनियों के अपने मार्केटिंग बजट को कम करने और खर्च बढ़ने की वजह से कंपनी को घाटा हुआ है।

रेगुलेटरी फाईलिंग के अनुसार, ज़ी को 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में 196 करोड़ रुपये का कंसोलिडेट नेट लॉस हुआ। जबकि कंपनी ने एक साल पहले की इसी अवधि में 182 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

इसके अलावा कंपनी की टोटल इनकम भी मार्च तिमाही में 9.9 प्रतिशत गिरकर 2,112 करोड़ रुपये रह गई जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,323 करोड़ रुपये थी।

वहीं, इस अवधि के दौरान कंपनी के खर्च में भी दस प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

भारतीय ब्रॉडकास्टर कंपनियों की हाल ही तिमाहियों में कमाई घटी है। विश्लेषकों ने संकेत दिया है कि नए जमाने के घाटे वाले उद्यम और मुद्रास्फीति से प्रभावित उपभोक्ता सामान विक्रेता विज्ञापनों पर कम खर्च कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - May 25, 2023 | 7:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement