facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zee Entertainment’s insolvency: पुनीत गोयनका ने खटखटाया NCLAT का दरवाजा

Advertisement

कंपनी के CEO गोयनका के कार्यालय से जारी बयान में कहा कि ज़ी कर्जमुक्त एवं वित्ताय रूप से मजबूत कंपनी

Last Updated- February 23, 2023 | 9:38 PM IST
Zee Entertainment
BS

ज़ी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के खिलाफ ऋण शोधन अक्षमता प्रक्रिया शुरू करने की याचिका स्वीकार होने के एक दिन बाद कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी पुनीत गोयनका ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील न्यायाधिकरण (NCLAT) से राहत के लिए गुहार लगाई है।

गुरुवार को गोयनका के कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि वह (गोयनका) ज़ी एंटरटेनमेंट के हिस्सेधारकों के हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं।

बयान में कहा गया कि कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया) के साथ प्रस्तावित विलय को जल्द से जल्द पूरा किए जाने का प्रयास हो रहा है। बयान में कहा गया, ‘ज़ी कर्जमुक्त और वित्तीय रूप से मजबूत कंपनी है। कंपनी अपने अंशधारकों के हितों के लिए सदैव काम करती रहती है।‘

बुधवार को एक आदेश में ने इससे पहले इंडसइंड बैंक ने ज़ी को निगमित ऋण शोधन अक्षमता प्रक्रिया (CIRP) में शामिल करने के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायधिकरण (NCLAT) में याचिका दायर की थी। बुधवार को NCLAT ने यह याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया।

इंडसइंड बैंक ज़ी का वित्तीय ऋणदाता है। NCLAT ने संजीव कुमार जालान को कंपनी का अंतरिम समाधान पेशेवर नियुक्त कर दिया था। इंडसइंड बैंक ने अपनी याचिका में ज़ी पर 83 करोड़ रुपये भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है।

NCLAT ने एस्सेल ग्रुप की सिटी नेटवर्क्स के खिलाफ दायर इंडसइंड बैंक का याचिका भी सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली। बुधवार को ही NCLAT ने रोहित मेहरा को कंपनी के लिए समाधान पेशेवर नियुक्त कर दिया।

बुधवार को हुए घटनाक्रम के एक दिन बाद ज़ी का शेयर बीएसई पर गुरुवार को कारोबार के दौरान 14 प्रतिशत तक लुढ़क गया। कारोबार समाप्त होने पर कंपनी को शेयर 198.75 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में शेयर 3.75 प्रतिशत टूट गया।

कानून के जानकारों का कहना है कि ज़ी के खिलाफ ऋण शोधन अक्षमता प्रक्रिया शुरू करने संबंधा याचिका स्वीकार होने के बाद सोनी के साथ प्रस्तावित विलय में देरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें :  NCLT ने Zee Entertainment, Siti Networks के खिलाफ दिवाला कार्रवाई को मंजूरी दी

मुंबई स्थित विधि कंपनी पायनीयर लीगल में मैनेजिंग पार्टनर सतीश कृष्णचंदानी का कहना है कि सोनी के साथ विलय में कम से कम 3 से 6 महीने की देरी हो सकती है। कृष्णचंदानी ने कहा, ‘विलय पर NCLAT की मुहर लगने से पहले नए विवाद का समाधान होना जरूरी है।‘

चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में जी का शुद्ध मुनाफा 24.3 करोड़ रुपये रहा था और राजस्व का आंकड़ा 2,111.2 करोड़ रुपये रहा था। इस वर्ष के पहले नौ महीने की अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 243.81 करोड़ रुपये रहा। इसी अवधि के दौरान कंपनी ने 5,985.31 करोड़ रुपये राजस्व हासिल किया।

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement