facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zee-Sony Merger: सौदा टूटने की खबर से 5 फीसदी टूटा ज़ी

Advertisement

Zee-Sony Merger : दिसंबर 2021 में घो​षित सौदे के मुताबिक ज़ी के मौजूदा एमडी व सीईओ पुनीत गोयनका विलय के बाद बनने वाली इकाई के प्रमुख होंगे।

Last Updated- January 19, 2024 | 10:24 PM IST
Zee Q2 Results

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज का शेयर शुक्रवार को 5.1 फीसदी तक टूट गया क्योंकि मीडिया में खबरें आईं कि सोनी इंडिया के साथ कंपनी के विलय का सौदा सप्ताहांत तक टूटने वाला है। ज़ी का शेयर शुक्रवार को 235.5 रुपये पर बंद हुआ और कंपनी का मूल्यांकन 22,620 करोड़ रुपये रहा। 9 सितंबर 2021 को सौदे की पहली बार घोषणा के बाद से ज़ी का बाजार मूल्यांकन 30 फीसदी यानी 9,759 करोड़ रुपये घटा है।

इस साल 11 जनवरी को जापान के सोनी समूह ने कहा था कि वह अपनी भारतीय सहायक के ज़ी एंटरटेनमेंट के साथ विलय के सौदे पर 20 जनवरी तक बातचीत जारी रखे हुए है, जिससे 10 अरब डॉलर की इकाई सृजित होगी। सौदे से जुड़े एक बैंकर ने कहा कि दोनों पक्षकारों के बीच आखिरी बातचीत चल रही है और हमें औपचारिक घोषणा तक इंतजार करना होगा।

दिसंबर 2021 में घो​षित सौदे के मुताबिक ज़ी के मौजूदा एमडी व सीईओ पुनीत गोयनका विलय के बाद बनने वाली इकाई के प्रमुख होंगे। नई इकाई के पास भारतीय जीईसी (जनरल एंटरटेनमेंट चैनल) में करीब 25 फीसदी हिस्सेदारी होगी। सेबी ने नियामकीय गड़बड़ी का हवाला देते हुए पहले गोयनका को ज़ी का एमडी पद छोड़ने को कहा था। लेकिन सैट ने पिछले साल 30 अक्टूबर को सेबी के इस आदेश को दरकिनार कर दिया था। सेबी के आदेश के बाद सोनी ने कथित तौर पर अपना
रुख बदला और कहा कि गोयनका नई इकाई की अगुआई न करें।

सोनी ग्रुप कॉरपोरेशन टोक्यो और ज़ी ने इस संबंध में शुक्रवार को कोई टिप्पणी नहीं की। 19 दिसंबर को सोनी पिक्चर्स इंडिया ने कहा था कि बीएसई व एनएसई को 17 दिसंबर को भेजा गया ज़ी का नोटिस बताता है कि वह इस विलय को लेकर 21 दिसंबर, 2023 की समयसीमा का पालन करने में असमर्थ है।

Advertisement
First Published - January 19, 2024 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement