facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Zee Media में उथल-पुथल; कंपनी ने CEO अभय ओझा को बर्खास्त किया

Advertisement

जी समूह (Zee Group) की कंपनी ने कहा, ‘‘संगठन के साथ नियुक्ति निरस्त होने के साथ ही अभय ओझा कंपनी के सीईओ पद नहीं रह गए हैं।’’

Last Updated- May 06, 2024 | 4:45 PM IST
Abhay Ojha

ज़ी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड (Zee Media Corporation) ने सोमवार को कहा कि उसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अभय ओझा (Abhay Ojha) को चार मई की तारीख से बर्खास्त कर दिया गया है।

जी मीडिया (Zee Media) ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल की बैठक में ओझा की सीईओ के पद पर सेवा समाप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय चार मई, 2024 से प्रभावी माना जाएगा।

जी समूह (Zee Group) की कंपनी ने कहा, ‘‘संगठन के साथ नियुक्ति निरस्त होने के साथ ही अभय ओझा कंपनी के सीईओ पद नहीं रह गए हैं।’’ हालांकि, जी मीडिया ने ओझा की बर्खास्तगी के पीछे की वजह नहीं बताई है।

ओझा को पिछले साल कंपनी के सीईओ पद पर प्रोमोट किया गया था। वह वर्ष 2022 में विऑन और जी बिज़नेस चैनलों को छोड़कर समूह के अन्य चैनलों के मुख्य व्यवसाय अधिकारी और प्रमुख (लाभ एवं हानि) के रूप में जी मीडिया से जुड़े थे। ज़ी मीडिया के मुख्य प्रबंधक (विधि) पीयूष चौधरी ने भी पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement
First Published - May 6, 2024 | 4:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement