facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zee की SAT के समक्ष दलील, सेबी का आदेश अनुचित

Advertisement

SAT अब इस पर 26 जून को सुनवाई करेगा

Last Updated- June 19, 2023 | 9:52 PM IST
Zee Entertainment

बाजार नियामक Sebi के अंतरिम आदेश को अनुचित बताते हुए ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) के एमडी व सीईओ के कानूनी प्रतिनिधि ने कहा है कि सुनवाई का मौका दिए बिना नियामक निष्कर्ष पर पहुंच गया था।

प्रतिभूति अपील पंचाट (Securities Appellate Tribunal- SAT) सेबी के अंतरिम आदेश के खिलाफ अपील पर 26 जून को सुनवाई जारी रखेगा। ज़ी व सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया पर NCLT में सुनवाई भी उसी दिन होनी है। कानूनी विशेषज्ञों ने कहा कि एनसीएलटी की सुनवाई आगे टाली जा सकती है।

गोयनका के लिए दलील पेश करते हुए वरिष्ठ वकील जनक द्वा‍रकादास ने कहा कि सेबी सिर्फ दो कार्यदिवस में निष्कर्ष पर पहुंच गया और वह भी बैंक विवरण को छोड़करर अन्य सूचना तक पहुंचे बिना।

Also read: फंड की जांच के लिए Go First का हो सकता है फॉरेंसिक ऑडिट, कर्जदाता कर रहे विचार

उन्होंने कहा कि 200 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी पर सेबी ने चार साल तक ध्यान नहीं दिया, लेकिन अंतरिम आदेश प्रथम दृष्टया मिले सबूत पर आधारित है।

वरिष्ठ वकील ने कहा कि ज़ी के प्रमोटरों को जवाब देने के लिए एक दिन भी नहीं मिला या सुनवाई का मौका भी नहीं दिया गया।

Advertisement
First Published - June 19, 2023 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement