facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zee-Sony Merger: सोनी संग विलय टूटने के बाद म्युचुअल फंडों ने Zee में निवेश घटाया

Advertisement

सक्रिय Mutual Fund योजनाओं के शेयर 40 प्रतिशत घटकर 17.3 करोड़ रह गए

Last Updated- February 21, 2024 | 10:08 PM IST
सोनी संग विलय टूटने के बाद म्युचुअल फंडों ने Zee में निवेश घटाया, Zee-Sony Merger: After the collapse of the merger with Sony, mutual funds reduced investment in Zee

Zee-Sony Merger: म्युचुअल फंडों (एमएफ) ने सोनी ग्रुप के साथ 10 अरब डॉलर का विलय सौदा समाप्त होने के बाद जनवरी में ज़ी एंटरटेनमेंट में अपनी हिस्सेदारी 40 प्रतिशत तक घटाई। जनवरी के अंत में 67 सक्रिय फंड योजनाओं के पास 17.3 करोड़ शेयर थे, जिनका मूल्य करीब 3,000 करोड़ रुपये था। वहीं दिसंबर 2023 के अंत में 102 योजनाओं के पास 24.3 करोड़ शेयर थे। करीब एक दर्जन ब्रोकरों द्वारा जी की रेटिंग घटाए जाने के बाद जनवरी में इस शेयर में 37 प्रतिशत गिरावट आई। इस महीने जी का शेयर अब तक करीब 5 प्रतिशत कमजोर हुआ है।

दिसंबर तक जी में छोटी हिस्सेदारी रखने वाली महिंद्रा मनुलाइफ, पीपीएफएएस और आईटीआई जनवरी में इस शेयर से पूरी तरह बाहर हो गईं। प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों से पता चलता है कि ताजा एमएफ पोर्टफोलियो के अनुसार एचडीएफसी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल और निप्पॉन का भी जी एंटरटेनमेंट में बड़ा निवेश था। निप्पॉन एमएफ ने जनवरी में इस शेयर में अपना आधा निवेश बेच दिया।

दिसंबर 2023 में समाप्त तिमाही के दौरान प्रसारक कंपनी में एमएफ हिस्सेदारी 2.4 प्रतिशत तक बढ़कर 32.5 प्रतिशत और रिटेल शेयरधारिता 1.38 प्रतिशत अंक बढ़कर 12.41 प्रतिशत हो गई। इस बीच, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने तीन महीने की अवधि के दौरान जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज में अपनी हिस्सेदारी 6 प्रतिशत तक घटाकर 28.2 प्रतिशत की। जनवरी में हुए बदलाव का असर मार्च तिमाही के शेयरधारिता आंकड़े में दिखेगा, जिसे अप्रैल में जारी
किया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement