facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zee-Sony merger controversy: ज़ी और सोनी सिंगापुर में आमने-सामने

Advertisement

Zee-Sony merger controversy: एनसीएलटी ने सोनी को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया

Last Updated- January 30, 2024 | 11:08 PM IST
Zee Q2 Results

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के बीच मुंबई और सिंगापुर में मुकदमा शुरू हो गया है। सोनी और ज़ी बुधवार से सिंगापुर इंटरनैशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (एसआईएसी) के समक्ष तर्क-वितर्क करेंगी, जबकि राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट ने दोनों पक्षों को ज़ी के एक शेयरधारक द्वारा दायर याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है।

दिसंबर 2021 में समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद 22 जनवरी को सोनी द्वारा अपना विलय समझौता समाप्त करने के बाद दोनों पक्षों के बीच कानूनी लड़ाई शुरू हुई थी। इस विलय से भारत में सामान्य मनोरंजन चैनलों के बीच एक-चौथाई बाजार हिस्सेदारी के साथ 10 अरब डॉलर का मनोरंजन समूह बन जाता।

जहां जापानी फर्म सोनी पिक्चर्स ने एसआईएसी में मामले पर बहस करने के लिए वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे को रखा है, वहीं ज़ी ने एसआईएसी में अपना पक्ष रखने के लिए भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी को नियुक्त किया है।

देश में भी ज़ी और सोनी के बीच मुकदमा भी शुरू हो गया। राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट ने आज सोनी को ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज की एक शेयरधारक – मैड मेन फिल्म वेंचर्स द्वारा दायर एक याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है। दोनों पक्षों के जवाब दाखिल होने के बाद मामले की सुनवाई 12 मार्च को होगी।

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement