facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zee-Sony Merger: विलय की बातचीत टूटने के बाद, Zee ने सोनी से 750 करोड़ रुपये मांगे!

Advertisement

Zee ने शेयर बाजारों को बताया कि कलवर मैक्स और बीईपीएल ने मर्जर को लेकर हुए समझौते (MCA) की शर्तों का उल्लंघन किया है।

Last Updated- May 23, 2024 | 11:31 PM IST
SIAC ने Zee के खिलाफ Sony की याचिका खारिज की, SIAC rejects Sony's emergency petition against Zee Entertainment

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) ने सोनी और उसकी भारतीय सहयोगी कंपनियों से 90 मिलियन डॉलर (750 करोड़ रुपये) टर्मिनेशन फीस की मांग की है। ज़ी ने शेयर बाजारों को बताया कि कलवर मैक्स और बीईपीएल ने मर्जर को लेकर हुए समझौते (MCA) की शर्तों का उल्लंघन किया है।

इस वजह से ज़ी ने 23 मई को एक पत्र जारी कर इस समझौते को खत्म कर दिया है और जुर्माने के तौर पर 90 मिलियन डॉलर की मांग की है। फिलहाल इस मामले को लेकर कोर्ट में कानूनी लड़ाई चल रही है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “कलवर मैक्स और बीईपीएल ने MCA के तहत अपने दायित्वों का पालन नहीं किया है। इसलिए कंपनी ने MCA को खत्म कर दिया है और कलवर मैक्स और बीईपीएल को MCA के प्रावधानों के अनुसार 90 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरने के लिए कहा है।”

गौरतलब है कि ज़ी ने पहले बताया था कि कलवर मैक्स एंटरटेनमेंट के साथ हुई असफल मीडिया डील के चलते उसे FY24 और FY23 के दौरान मर्जर से जुड़ी लागतों के तौर पर 432 करोड़ रुपये का खर्च उठाना पड़ा था।

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement