facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Zee-Sony Merger: मर्जर के लिए 21 दिसंबर की समय सीमा बढ़ाने के ज़ी के अनुरोध पर अभी तक सहमति नहीं- सोनी पिक्चर्स

Advertisement

कंपनी ने कहा कि एसपीएनआई को सभी मुद्दों पर अभी चर्चा करनी है और ‘‘वह समय सीमा बढ़ाने के लिए अभी सहमत नहीं हुआ है।’’

Last Updated- December 19, 2023 | 12:18 PM IST
सोनी संग विलय टूटने के बाद म्युचुअल फंडों ने Zee में निवेश घटाया, Zee-Sony Merger: After the collapse of the merger with Sony, mutual funds reduced investment in Zee

Zee-Sony Merger: सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वह अभी तक ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के विलय के अनुरोध की समय सीमा बढ़ाने पर सहमत नहीं हुआ है।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने एक बयान में कहा कि वह ZEEL की अन्य महत्वपूर्ण समापन शर्तों को पूरा करने की योजना जानने को इच्छुक हैं। बयान में कहा गया, जी के 17 दिसंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया को भेजे नोटिस में विलय की समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया गया। विलय की समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध ‘‘इस बात को दर्शाता है कि वे एसपीएनआई/जी का विलय 21 दिसंबर 2023 की समय सीमा तक पूरा नहीं कर पाएंगे।’’

Also read: Zee-Sony Merger: विलय में देरी की खबर के बाद से ज़ी के शेयरों में गिरावट, 4 फीसदी तक लुढ़के शेयर

कंपनी ने कहा कि एसपीएनआई को सभी मुद्दों पर अभी चर्चा करनी है और ‘‘वह समय सीमा बढ़ाने के लिए अभी सहमत नहीं हुआ है।’’ बयान के अनुसार, ‘‘हम ज़ी के प्रस्ताव और वे अन्य महत्वपूर्ण समापन शर्तों को कैसे पूरा करेंगे यह जानने को इच्छुक है।’’ ZEEL से ताजा घटनाक्रम पर कोई तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

Advertisement
First Published - December 19, 2023 | 12:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement