facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ZEEL Vs SEBI: ज़ी इंटरनेटनमेंट के प्रमोटर्स को झटका! SAT ने तत्काल राहत देने से दिया इनकार, कंपनी के शेयर फिर गिरे

Advertisement

इस मामले में ट्रिब्यूनल ने बाजार नियामक सेबी से 48 घंटे के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा और मामले को 19 जून के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

Last Updated- June 15, 2023 | 5:05 PM IST
Zee Entertainment

सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल (SAT) ने फंड के हेराफेरी मामले में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के निर्देशों के खिलाफ एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा (Essel group chairman) और उनके बेटे पुनीत गोयनका को तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया।

ट्रिब्यूनल ने सेबी को 48 घंटे के भीतर जवाब दाखिल करने और मामले को 19 जून को निपटाने का निर्देश दिया। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में एक बार फिर गिरावट आई है और यह गुरुवार को 4.39 प्रतिशत या 8.55 रुपये गिरकर 186.30 रुपये पर बंद हुआ।

Zee Entertainment Enterprises (ZEEL) के प्रमोटरों के वकीलों ने दरअसल सेबी के अंतरिम आदेश पर रोक लगाने की अपील की थी। सेबी ने उन्हें सूचीबद्ध कंपनियों में किसी भी प्रमुख प्रबंधकीय या निदेशक पद पर रहने से रोक लगा दी थी।

SAT की बेंच ने कहा कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद, हमारी राय है कि इस स्तर पर एक अंतरिम आदेश पारित करना अपील स्वीकार करने के बराबर होगा।

इसके बाद गोयनका के वकील ने तर्क दिया कि सेबी “निष्कर्षों पर तुरंत फैसला लिया’। उन्होंने अनुरोध किया कि इस आदेश पर 14 दिनों के लिए प्रारंभिक रोक लगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के साथ ZEEL का विलय नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के समक्ष विचार के लिए लंबित है। एनसीएलटी के समक्ष अगली सुनवाई 16 जून को होगी।

क्या है मामला ?

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने दरअसल एस्सेल ग्रुप (Essel group) के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और ज़ी एंटरटेनमेंट के एमडी एवं सीईओ पुनीत गोयनका को प्रमुख पदों पर रहने से बैन कर दिया है।

प्रोमोटर्स के वकीलों ने कहा कि सेबी ने आदेश जारी करने से पहले कारण बताओ नोटिस नहीं दिया था और न ही उन पर बैन लगाने की तत्काल आवश्यकता का कोई संकेत दिया था। उन्होंने कहा कि सेबी के इस आदेश के कारण कंपनी के स्टॉक्स बुरी तरह गिर गए हैं।

बता दें कि सेबी ने ज़ी एंटरटेनमेंट के फंड को दूसरी कंपनियों में लगाए जाने के मामले में उन्हें दोषी पाया है, जिसके बाद सेबी ने ये एक्शन लिया है। सेबी के मुताबिक, नियमों के कथित उल्लंघन के समय ज़ी एंटरटेनमेंट के चेयरमैन चंद्रा और निदेशक गोयनका ने अहम प्रबंधकीय पद पर रहते हुए अपनी स्थिति का दुरुपयोग किया और अपने निजी लाभ के लिए कंपनी के कोष दूसरी कंपनियों में लगा दिया।

Advertisement
First Published - June 15, 2023 | 5:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement