facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zen Technologies को सशस्त्र बलों से मिला 127 करोड़ रुपये का ठेका

Advertisement
Last Updated- March 24, 2023 | 1:27 PM IST
Six steps to improve your credit or CIBIL score, check steps below

रक्षा प्रशिक्षण समाधान देने वाली कंपनी जेन टेक्नोलॉजीज को सशस्त्र बलों से 127 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जेन ने शेयर बाजारों को बताया कि 2012 में बड़े ठेकों के निरस्त होने के बाद से उसने बड़े स्तर के ठेके हासिल करने की कवायदों में शामिल होना बंद कर दिया है।

जेन टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अशोक अतलुरी ने कहा, ‘‘भारत सरकार अब सशस्त्र बलों में सिम्युलेटर को बड़ी तेजी से अपना रही है। यह सितंबर 2021 में जारी सिम्युलेशन रुपरेखा के अनुरूप है। इससे न केवल धन की खासी बचत होगी बल्कि प्रशिक्षण मूल्य भी बढ़ेगा। यह हमारे बलों को युद्ध की तैयारी करवाने के लिए पर्यावरण के अनुकूल तरीका होने के साथ-साथ टिकाऊ भी है।’’

कंपनी सुरक्षा बलों के लिए सेंसर और सिम्युलेटर प्रौद्योगिकी पर आधारित रक्षा प्रशिक्षण प्रणाली को स्वेदशी स्तर पर डिजाइन करती है, विकसित करती है और विनिर्माण करती है।

अतलुरी ने कहा कि सरकार की अग्निपथ पहल तथा प्रशिक्षण को आधुनिक बनाने के प्रयासों में जेन उल्लेखनीय सहायक भूमिका निभाएगी।

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 1:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement