facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जेप्टो ने शुरू किए दो नए पायलट प्रोजेक्ट: सुपर मॉल वर्टिकल और इन-ऐप डायग्नोस्टिक्स सेवा

Advertisement

इन प्रायोगिक परीक्षण के जरिये कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों की रुचि का आकलन करना और ऐसी सेवाओं को पूरी तरह पेश करने से पहले उनकी स्वीकार्यता जानना है

Last Updated- November 20, 2025 | 10:56 PM IST
Zepto

अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने और विभिन्न श्रेणियों में उतरने के लिए क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म जेप्टो ने दो नई पेशकशों का पायलट परीक्षण शुरू किया है। कंपनी फिलहाल महंगे और प्रीमियम उत्पादों के लिए एक नए वर्टिकल ‘सुपर मॉल’ और अपनी फार्मा श्रेणी के तहत इन-ऐप डायग्नोस्टिक्स सेवा जेप्टो डायग्नोस्टिक्स का परीक्षण कर रही है।

इन प्रायोगिक परीक्षण के जरिये कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों की रुचि का आकलन करना और ऐसी सेवाओं को पूरी तरह पेश करने से पहले उनकी स्वीकार्यता जानना है। फिलहाल, ये प्रायोगिक परीक्षण चुनिंदा शहरों और ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।

जानकार सूत्रों के अनुसार सुपर मॉल वर्टिकल के साथ क्विक कॉमर्स फर्म का लक्ष्य बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच ज्यादा मार्जिन वाली श्रेणियों में प्रवेश करना है। इसके साथ ही नए ग्राहक हासिल करना और मौजूदा ग्राहकों को भी बरकरार रखने का प्रयास करना है। इस वर्टिकल में घर की सजावट, इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन जैसी गैर-किराना वस्तुएं शामिल हैं।

सुपर मॉल ग्राहकों के कार्ट साइज को बढ़ाने के कंपनी के प्रयास पर आधारित है। उदाहरण के लिए फिलहाल, जेप्टो में 1,099 रुपये से अधिक के ऑर्डर पर 50 रुपये की छूट, 2,299 रुपये से अधिक के ऑर्डर पर 150 रुपये की छूट और 2,899 रुपये से अधिक के ऑर्डर पर 200 रुपये की छूट दी जा रही है। स्विगी में मैक्ससेवर फीचर है जो उपभोक्ताओं को 399 रुपये से अधिक के ऑर्डर पर कम कीमत का लाभ उठाने की सुविधा देता है।

जेप्टो डायग्नोस्टिक्स की बात करें तो यह पेशकश जेप्टो फार्मेसी श्रेणी का हिस्सा है। इसके लिए कंपनी ने डायग्नोस्टिक्स सेवा प्रदाता ऑरेंज हेल्थ लैब्स के साथ साझेदारी की है। इस श्रेणी के तहत उपयोगकर्ता 60 मिनट के भीतर घर पर रक्त परीक्षण करवा सकते हैं, जिसकी रिपोर्ट छह घंटे में मिल जाती है। कुछ परीक्षणों में पूरे शरीर की जांच, कंपलीट ब्लड काउंट (सीबीसी) और थायरॉइड फंक्शन टेस्ट (टीएफटी) आदि शामिल हैं।

Advertisement
First Published - November 20, 2025 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement