facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फंड जुटाने की तैयारी कर रही Zepto, इस साल की बन सकती है भारत की पहली यूनिकॉर्न कंपनी

Advertisement

कंपनी ​Swiggy Instamart और Zomato सम​र्थित Blinkit के साथ प्रतिस्पर्धा करती है

Last Updated- July 12, 2023 | 9:38 PM IST
Fundraising
Business Standard

भारत जल्द ही इस साल अपनी पहली यूनिकॉर्न की शुरुआत देख सकता है। ​क्विक-कॉमर्स डिलिवरी प्लेटफॉर्म जेप्टो (Zepto) फंड जुटाने के लिए बातचीत कर रही है। जेप्टो को 10-मिनट डिलिवरी के अपने वादे के लिए जाना जाता है। इस सौदे से जेप्टो का मूल्यांकन एक अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगा। एक अरब डॉलर से ज्यादा मूल्यांकन वाली कंपनी को ‘यूनिकॉर्न’ कहा जाता है।

मुंबई की यह फर्म सीरीज ई में 15 करोड़ डॉलर जुटाने की संभावना तलाश रही है, जिससे इसका मूल्यांकन 1.3 अरब डॉलर हो जाएगा। मीडिया में प्रका​शित खबरों के अनुसार, निवेश का नेतृत्व जेप्टो की मौजूदा निवेशक नेक्सस वेंचर्स पार्टनर्स की लिमिटेड पार्टनर (LP) स्टेपस्टोन ग्रुप के नेतृत्व में किया जाएगा। मौजूदा समय में जेप्टो का मूल्यांकन 90 करोड़ डॉलर है।

हालांकि कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि कोष उगाही की बातचीत अभी शुरुआती दौर में है।

जेप्टो को इस संबंध में भेजे गए सवालों का जवाब नहीं मिला है।

सूत्रों का कहना है कि कंपनी के मुख्य कार्या​धिकारी (CEO) आदित पलीचा मौजूदा समय में अमेरिका में हैं और उन्होंने पिछले साल दिसंबर में बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया था कि कंपनी को फिलहाल फंड की जरूरत नहीं है, लेकिन इस वर्ष अगस्त या सितंबर के दौरान कोष जुटाने पर विचार किया जा सकता है, हालांकि कितनी कोष उगाही की जाएगी, इसके बारे में उन्होंने कुछ बताने से इनकार कर दिया।

कंपनी ​स्विगी इंस्टामार्ट, और जोमैटो सम​र्थित ​ब्लिंकइट के साथ प्रतिस्पर्धा करती है।

वर्ष 2021 में 44 यूनिकॉर्न का निर्माण हुआ, जबकि उसके बाद के वर्ष में यह संख्या 25 रही। 2022 की पहली छमाही के दौरान 19 कंपनियां यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल करने में कामयाब रहीं। इस साल कोई भी स्टार्टअप अब तक 1 अरब डॉलर के मूल्यांकन का आंकड़ा पार नहीं कर सका है।

Advertisement
First Published - July 12, 2023 | 9:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement