facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zepto ने 5 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर 34 करोड़ डॉलर जुटाए, आईपीओ की तैयारी में जुटी

Advertisement

मौजूदा निवेशकों मसलन स्टेपस्टोन, लाइटस्पीड, डीएसटी और कॉन्टरेरी ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

Last Updated- August 29, 2024 | 11:04 PM IST
zepto

क्विक कॉमर्स दिग्गज जेप्टो ने 5 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर 34 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। इससे उसकी बैलेंस शीट को मजबूती मिलेगी। कंपनी आईपीओ की तैयारी कर रही है। एक साल के भीतर जेप्टो ने यह तीसरी सबसे बड़ी रकम जुटाई है। इसके साथ ही कंपनी 12 महीने में 1 अरब डॉलर जुटा चुकी है।

रकम जुटाने के इस दौर की अगुआई जनरल कैटलिस्ट (ड्रैगन फंड के साथ) और एपिक कैपिटल ने की जो नए निवेशक के तौर पर जुड़ी। मौजूदा निवेशकों मसलन स्टेपस्टोन, लाइटस्पीड, डीएसटी और कॉन्टरेरी ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

जेप्टो के सह-संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी आदित पलीचा के मुताबिक रकम जुटाने की इस कवायद का दोहरा मसकद था। पहला, जनरल कैटलिस्ट से अग्रणी निवेशक नीरज अरोड़ा की क्षमताओं का जोड़ना और दूसरा, बैलेंस शीट को मजबूत बनाना रणनीतिक कदम है, खास तौर से इसलिए कि कंपनी लगातार मजबूत वृद्धि व परिचालन लाभ दे रही है।

जून में कंपनी ने एफ सीरीज की फंडिंग के तहत 66.5 करोड़ डॉलर जुटाए थे और फर्म का मूल्यांकन 1.4 अरब डॉलर से 3.6 अरब डॉलर पर पहुंचा दिया था। इस दौर में लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स और अवरा जेप्टो के साथ जुड़ी जबकि मौजूदा निवेशक स्टेपस्टोन ग्रुप, नेक्सस वेंचर पार्टनर्स, ग्लेड ब्रूक कैपिटल, गुडवाटर और लेची ग्रूम भी शामिल हुए।

पिछले साल अगस्त में जेप्टो ने 1.4 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर ई सीरीज की फंडिंग के तहत 23.5 करोड़ डॉलर जुटाए थे और यूनिकॉर्न बन गई थी। सूत्रों के मुताबिक इस दौर में जेप्टो 40 करोड़ डॉलर जुटाना चाह रही थी, लेकिन उसने इसे सीमित कर दिया ताकि मौजूदा निवेशकों की इक्विटी कम न हो जाए। जनरल कैटलिस्ट के प्रबंध निदेशक नीरज अरोड़ा ने कहा कि वेंचर हाईवे और जनरल कैटलिस्ट के विलय के बाद यह भारत में हमारा पहला निवेश है।

Advertisement
First Published - August 29, 2024 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement