facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जेप्टो ने जुटाए 45 करोड़ डॉलर, 7 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर जुटाई गई रकम

Advertisement

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में लगभग 11,110 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 2024 में दर्ज किए गए 4,454.5 करोड़ रुपये के राजस्व से 150 प्रतिशत अधिक है

Last Updated- October 16, 2025 | 11:12 PM IST
Zepto IPO

क्विक कॉमर्स यूनिकॉर्न जेप्टो ने गुरुवार को लगभग 45 करोड़ डॉलर के फंडिंग राउंड के समापन की घोषणा की, जिसका मूल्यांकन 7 अरब डॉलर आंका गया। मौजूदा निवेश राउंड का नेतृत्त्व अमेरिकी पेंशन फंड कैलिफोर्निया पब्लिक एम्प्लॉइज रिटायरमेंट सिस्टम (कैलपर्स) ने किया और इसमें मौजूदा निवेशक जनरल कैटालिस्ट, एवरा, लाइटस्पीड, स्टेपस्टोन और नेक्सस वेंचर पार्टनर्स शामिल हैं।

जेप्टो के मुख्य कार्या​धिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक आदित पलीचा ने कहा, ‘यह वित्त पोषण हमारी टीम द्वारा व्यवसाय को तेजी से आगे बढ़ाने और साथ ही लगातार परिचालन क्षमता सुधारने के प्रयासों का हिस्सा है। अब हमारे पास बैंक में लगभग 90 करोड़ डॉलर की शुद्ध नकदी है और हम भविष्य के लिए पर्याप्त पूंजी से सक्षम हैं।’

यह फंडिंग राउंड प्राथमिक और सेकंडरी लेनदेन का मिश्रण है। इस राउंड के साथ, कंपनी ने 1 अरब डॉलर का कोष तैयार कर लिया है।

आईपीओ लाने की तैयारी कर रही जेप्टो पिछले कुछ महीनों में तेजी से धन जुटा रही है। पिछले साल जून, अगस्त और नवंबर में कंपनी ने नए और मौजूदा निवेशकों से क्रमशः 66.5 करोड़ डॉलर, 34 करोड़ डॉलर और 35 करोड़ डॉलर जुटाए थे।

मुख्य रूप से इटरनल के ​ब्लिंकइट और स्विगी के इंस्टामार्ट से प्रतिस्पर्धा करने वाली जेप्टो अगले साल सूचीबद्ध होने की योजना बना रही है। इस साल जनवरी में, कंपनी ने लिस्टिंग नियमों के अनुरूप अपना निवास स्थान सिंगापुर से भारत स्थानांतरित कर लिया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में लगभग 11,110 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 2024 में दर्ज 4,454.5 करोड़ रुपये से 150 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - October 16, 2025 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement