facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LinkedIn की 2024 की भारत के टॉप स्टार्टअप की लिस्ट में Zepto पहले स्थान पर कायम

Advertisement

जेप्टो के बाद अनुपालन कंपनी स्प्रिंटो और क्लाउड स्टोरेज प्रबंधन मंच ल्यूसिडिटी का स्थान रहा।

Last Updated- September 25, 2024 | 6:12 PM IST
Zepto Avendus Wealth-Hurun India Uth Series 2025

त्वरित आपूर्ति मंच (क्विक कॉमर्स) जेप्टो को लगातार दूसरे साल पेशेवरों के मंच लिंक्डइन की 2024 की भारत के शीर्ष स्टार्टअप की सूची में पहला स्थान मिला है। यह उन उभरती कंपनियों की वार्षिक रैंकिंग है जहां पेशेवर काम करना चाहते हैं। यह सूची वैश्विक स्तर पर एक अरब से अधिक लिंक्डइन सदस्यों की गतिविधियों पर आधारित आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है।

यह सूची चार स्तंभ- रोजगार वृद्धि, जुड़ाव, नौकरी में रुचि और शीर्ष प्रतिभाओं के आकर्षण के आधार पर स्टार्टअप कंपनी का आकलन करती है। जेप्टो के बाद अनुपालन कंपनी स्प्रिंटो और क्लाउड स्टोरेज प्रबंधन मंच ल्यूसिडिटी का स्थान रहा।

लिंक्डइन इंडिया की करियर विशेषज्ञ और संपादकीय प्रमुख नीरजिता बनर्जी ने कहा, “इस साल की शीर्ष स्टार्टअप सूची भारत के उभरते हुए उद्यमशील पारिस्थितिकी तंत्र का सच्चा प्रतिबिंब है। बेंगलुरु लगातार आगे बढ़ रहा है, क्योंकि शीर्ष स्टार्टअप में से 50 प्रतिशत का मुख्यालय इसी शहर में है।”

Also read: इकोनॉमिक एक्सपर्ट्स का सुझाव, CPI में सुधार के लिए घरेलू उपभोग पर किए जाने वाले खर्च पर नियमित सर्वे की जरूरत

उन्होंने कहा, “इस वर्ष की सूची में 14 स्टार्टअप (कुल 20 में से) नए हैं तथा जैव ईंधन, अनुपालन और मानसिक स्वास्थ्य जैसी कई श्रेणियां पहली बार शामिल की गई हैं।’’

Advertisement
First Published - September 25, 2024 | 6:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement