facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Zetwerk को आईओसी से मिला 1,400 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर लगाने का ठेका

Advertisement

जेटवेर्क ने कहा कि उसे सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनी से सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है।

Last Updated- March 28, 2024 | 3:18 PM IST
Zetwerk
Representative Image

विनिर्माण से जुड़ी जेटवेर्क को सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तेजी से चार्ज करने वाले 1,400 चार्जिंग स्टेशन लगाने का ठेका मिला है। आईओसी ने 6,000 चार्जर के लिए निविदा जारी की थी।

इसमें देशभर के 40 इलेक्ट्रिक वाहन आपूर्तिकर्ता शामिल हुए। कंपनी ने गुरुवार को बयान में कहा, ‘‘जेटवेर्क ने प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से पूरे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तेजी से चार्ज करने वाले चार्जर स्थापित करने को लेकर आईओसी से ऑर्डर हासिल किया है। इस बोली में देशभर के 40 से अधिक प्रमुख ईवी आपूर्तिकर्ताओं ने भाग लिया था।’’

जेटवेर्क ने कहा कि उसे सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनी से सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है।

कंपनी के व्यापार प्रमुख (नवीकरणीय) अभय आद्या ने कहा, ‘‘इन चार्जिंग स्टेशनों को आईओसी के पेट्रोल पंपों पर जरूरत के अनुसार लगाया जाएगा। ये चार्जिंग स्टेशन प्रमुख शहरों में स्थापित करके, हम इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकार्यता में तेजी ला पाएंगे और देश को पर्यावरण अनुकूल भविष्य की ओर ले जाएंगे।’’ अनुबंध के तहत, जेटवेर्क 50-60 किलोवाट और 100-120 किलोवाट की क्षमता वाले 1,400 से अधिक ईवी चार्जर स्थापित करेगी।

Advertisement
First Published - March 28, 2024 | 3:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement