facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जिंक इंटरनैशनल 1.25 अरब डॉलर जुटाने के लिए अंतरराष्ट्रीय बैंकों से कर रही बातचीत

Advertisement
Last Updated- April 06, 2023 | 9:13 PM IST
Vedanta

रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से विदेश से 5 अरब डॉलर जुटाने के कुछ ही दिन के भीतर वेदांत रिसोर्सेस की सहायक जिंक इंटरनैशनल 1.25 अरब डॉलर जुटाने के लिए अंतरराष्ट्रीय बैंकों से बातचीत कर रही है। बैंकिंग सूत्रों ने यह जानकारी दी।

समूह कर्ज हासिल करने के लिए फरलॉन कैपिटल से बातचीत कर रहा है लेकिन कर्ज पर समूह की भारत में सूचीबद्ध‍ वेदांत लिमिटेड की गारंटी की दरकार होगी। भारतीय कंपनी की कॉरपोरेट गारंटी के लिए भारतीय रिजर्व बैंक समेत अन्य भारतीय नियामकों से मंजूरी की दरकार होगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इस बारे में जानकारी के लिए वेदांत के प्रवक्ता को भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिला।

इस साल फरवरी में भारत सरकार ने जिंक इंटरनैशनल के साथ हिंदुस्तान जिंक के विलय पर ऐतराज जताया था और वेदांत का प्रस्ताव रद्द‍ हो गया।

मार्च में वेदांत ने 37,700 करोड़ रुपये के पांचवें अंतरिम लाभांश की घोषणा की, जिसका इस्तेमाल वेदांत रिसोर्सेस कर्ज चुकाने में करेगी।

वेदांत रिसोर्सेस लिमिटेड, अनिल अग्रवाल प्रवर्तित वेदांत समूह की अल्टिमेट होल्डिंग कंपनी है। इसके पास दुनिया भर में धातुओं व खनन परियोजनाओं की हिस्सेदारी है। इसका मुख्य कारोबार भारत में वेदांत लिमिटेड के साथ है और यह भारतीय परिसंपत्ति की होल्डिंग कंपनी है।

भारतीय प्राकृतिक संसाधन समूह को करीब 3 अरब डॉलर का कर्ज  चुकाना है, जिसमें ब्याज व अंतर-कंपनी कर्ज शामिल है। उसके ऊपर कम से कम 1 अरब डॉलर की देनदारी है, जिसके लिए मार्च 2024 तक रकम की दरकार होगी। इसमें से 75 करोड़ डॉलर का पहला इस महीने किया जाना है।

3 अप्रैल को एक बयान में रेटिंग फर्म एसऐंडपी ने कहा था कि वेदांत रिसोर्सेस के पास दिसंबर 2023 तक पर्याप्त नकदी हो सकती है, जो उसकी परिचालित कंपनियों में से एक की करीब 1 अरब डॉलर की फंडिंग को सुरक्षित बनाती है।

Advertisement
First Published - April 6, 2023 | 9:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement