facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zomato का मकसद समुदाय की सेवा करना है : CEO

Advertisement
Last Updated- February 09, 2023 | 10:45 PM IST
Zomato

2022 को एक मुश्किल वर्ष करार देते हुए जोमैटो के मुख्य कार्याधिकारी एवं फाउंडर दीपिंदर गोयल ने कहा कि टेक इंडस्ट्री के लिए चुनौतीपूर्ण समय एक बड़ा झटका है।

उन्होंने वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हालात में सुधार जरूर आएगा।

जोमैटो की शुरुआत के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा, ‘एक सप्ताहांत मैं शहर गया था, मैंने वे सभी मेन्यू चयन किए, जो मैं पा सकता था, और उन्हें एक वेबसाइट पर डाला, जिसका मकसद उस समय मेरे सहयोगियों तथा अन्य को सेवा मुहैया कराना था। मेरा उद्देश्य इसे व्यवसाय बनाना नहीं था, जो कि मौजूदा समय में है।’

जोमैटो अचानक शुरू हुई कंपनी है। इसका मकसद समुदाय की सेवा करना है। वित्त वष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी का नुकसान पांच गुना बढ़कर 346.6 करोड़ रुपये हो गया। वहीं पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह नुकसान 63.2 करोड़ रुपये था।

कंपनी से अलग हुए लोगों के बारे में गोयल का कहना है, ‘कंपनी का आधार सिर्फ व्यवसाय के सफर से जुड़ा नहीं है। यह लोगों के व्यक्तिगत अनुभवों से भी जुड़ी रही है और कभी कभी कुछ लोगों के लिए उनके और कंपनी के बीच अंतर इतना बढ़ जाता है कि उसे दूर करना जरूरी हो जाता है।’

हाल में सीटीओ और मूल संस्थापक टीम का हिस्सा रहे गुंजन पाटीदार ने कंपनी को अलविदा कहा। इसके अलावा, से सितंबर 2022 से कंपनी कई अन्य अधिकारियों की भी विदाई हुई है।

नियुक्तियों के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा, ‘हम हमेशा से शानदार प्रतिभाओं को अपनी टीम से जोड़ने के लिए प्रयासरत रहे हैं। हम पदों के लिए, नहीं बल्कि संगठन के लिए लोगों की नियुक्ति करते हैं।’

Advertisement
First Published - February 9, 2023 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement