facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Zomato और Paytm ने अधिग्रहण की चर्चाओं को किया कन्फर्म, मूवी और इवेंट बिजनेस खरीदने की है योजना

Advertisement

अनुमान है कि यह संभावित सौदा 1,600 करोड़ रुपये से लेकर 2,000 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है।

Last Updated- June 17, 2024 | 10:53 PM IST
Confirmed: ongoing talks between Paytm and Zomate, after this decision the food delivery company will buy this fintech business Confirmed: पेटीएम- जोमैटे की चल रही बातचीत, इस फैसले के बाद फूड डिलीवरी कंपनी खरीदेगी फिनटेक का ये बिजनेस

फूड डिलिवरी क्षेत्र की दिग्गज जोमैटो (Zomato) और पेटीएम (Paytm) ने आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि की है कि दोनों कंपनियां फिनटेक दिगग्ज के मूवी और इवेंट टिकटिंग कारोबार के संभावित अधिग्रहण के लिए बातचीत कर रही हैं। दोनों कंपनियों ने सोमवार को नियामकीय सूचना में इस बात का खुलासा किया।

जोमैटो (Zomato) ने कहा ‘हम स्वीकार करते हैं कि इस सौदे के लिए हम पेटीएम के साथ चर्चा कर रहे हैं। हालांकि अभी कोई ऐसा बाध्यकारी फैसला नहीं लिया गया है। फैसले को निदेशक मंडल की मंजूरी और कानून के अनुसार खुलासे की जरूरत होगी।’

जोमैटो (Zomato) ने कहा कि यह बातचीत कंपनी के गोइंग-आउट कारोबार को और मजबूत करने के इरादे से की जा रही है और यह हमारे केवल चार मौजूदा प्रमुख कारोबारों पर ध्यान केंद्रित करने की घोषित स्थिति के अनुरूप है।

हालांकि न तो जोमैटो और न ही पेटीएम ने इस लेन-देन के मूल्यांकन का संकेत दिया। लेकिन अनुमान है कि यह संभावित सौदा 1,600 करोड़ रुपये से लेकर 2,000 करोड़ रुपये के बीच होगा और यह साल 2022 में 56.9 करोड़ डॉलर में पूरी तरह शेयरों पर आधारित सौदे में ब्लिंकइट का अधिग्रहण करने के बाद से जोमैटो की दूसरी सबसे बड़ी खरीद होगी।

इस बीच पेटीएम (Paytm) ने भी इस बात की पुष्टि की कि सौदे के लिए बातचीत चल रही है। फिनटेक प्रमुख ने कॉरपोरेट सूचना में कहा, ‘कंपनी शेयरधारक मूल्य बढ़ाने के उद्देश्य से नियमित तौर पर विभिन्न रणनीतिक अवसरों की तलाश करती है।’

Advertisement
First Published - June 17, 2024 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement