facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm के मूवी और इवेंट टिकटिंग बिजनेस को खरीद सकता है Zomato, डील के पीछे की ये है कहानी

Advertisement

डील सफल होने पर, पेटीएम को यात्रा (travel), सौदों (deals) और कैशबैक (Cash backs) पर अपना ध्यान केंद्रित करने की अनुमति मिलेगी।

Last Updated- June 16, 2024 | 2:59 PM IST
Paytm in talks with Zomato to sell its movie & event ticketing business

पेटीएम (Paytm) अपनी फिल्म और इवेंट टिकटिंग बिजनेस को बेचने के लिए फूड डिलिवर करने वाली कंपनी जोमैटो (Zomato) के साथ बातचीत कर रही है। समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में मामले से परिचित सूत्रों के हवाले से बताया कि संकट से जूझ रही फिनटेक कंपनी कमजोर बिक्री के बीच पुनरुद्धार की रणनीति बना रही है।

रिपोर्ट में सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पेटीएम, जिसे आधिकारिक तौर पर वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के नाम से जाना जाता है, और ऑनलाइन फूड डिलीवरी फर्म जोमैटो के बीच चर्चा एडवांस स्टेज में है। हालांकि इस डील के लिए अन्य दावेदार भी हैं। सूत्रों ने कहा, बातचीत चल रही है और कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने पिछले महीने अपने पहले बिक्री गिरावट की सूचना दी और गैर-प्रमुख संपत्तियों को कम करने का वादा किया। इसके साथ ही नौकरी में कटौती की चेतावनी भी दी, जो पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) पर नियामक कार्रवाई के परिणामस्वरूप उत्पन्न हुई है, जिससे फिनटेक के व्यापार का अधिकांश हिस्सा प्रभावित हुआ है और इसे ऋणदाताओं के साथ नई साझेदारी बनाने के लिए मजबूर किया है।

पेटीएम, PPBL को नियंत्रित नहीं करता है लेकिन इस साल की शुरुआत में केंद्रीय बैंक के कदम से पहले डिजिटल वॉलेट और भुगतान ट्रैफ़िक के लिए उस पर निर्भर था। पेटीएम और जोमैटो ने नियमित व्यावसायिक घंटों के बाहर टिप्पणी के अनुरोधों का जवाब नहीं दिया।

Also read: बजट में निचले स्लैब के लोगों के लिए आयकर राहत के उपाय जरूरी : CII

पेटीएम अपनी मूवी और इवेंट टिकटिंग बिजनेस के लिए अलग से आंकड़े प्रकाशित नहीं करता है। इसने वित्तीय वर्ष में मार्च 2024 तक अपने मार्केटिंग सेवा बिजेस में 17.4 अरब रुपये की वार्षिक बिक्री दर्ज की, जिसमें मूवी और इवेंट के साथ-साथ क्रेडिट कार्ड मार्केटिंग और गिफ्ट वाउचर भी शामिल हैं।

डील सफल होने पर, पेटीएम को यात्रा (travel), सौदों (deals) और कैशबैक (Cash backs) पर अपना ध्यान केंद्रित करने की अनुमति मिलेगी। यह ऐसे बिजनेस है, जो इसके व्यापारी आधार को विस्तृत करने और अपनी खुद की बिक्री को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

वहीं, दूसरी तरफ यह डील जोमैटो को अपने डिजिटल बिजनेस को एक नई ऊंचाई पर ले जाने में मदद कर सकती है। 2020 में, इसने उबर टेक्नोलॉजीज इंक की भारतीय खाद्य इकाई का अधिग्रहण किया था।

Advertisement
First Published - June 16, 2024 | 2:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement