facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zomato के CEO दीपिंदर गोयल ने Urban Company के बोर्ड से दिया इस्तीफा

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 9:16 AM IST
Zomato CEO Deepinder

फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो के सीईओ और को-फाउंडर दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने बुधवार को अर्बन कंपनी (Urban Company) के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिंदर गोयल जोमैटो के स्वामित्व वाली ब्लिकिंट (Blinkit) अब होम सर्विस कैटेगरी में आने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि साल 2022 में अर्बन कंपनी के बोर्ड ने दीपिंदर गोयल को बोर्ड में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया था। वहीं, ब्लिंकिट की बात करें तो यह पहले से ही गुरुग्राम मुख्यालय वाली शेफकार्ट (ChefKart) के जरिए होम शेफ सेवाएं देती है। हालांकि, ब्लिंकिट ने अभी यह तय नहीं किया है कि वह होम सर्विस सेगमेंट में कैसे कदम रखेगी । ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि ब्लिंकिट इस सर्विस को अपने प्लेटफॉर्म पर ही ऑफर करें।

रिपोर्ट के मुताबिक, होम सर्विस सेगमेंट को लॉन्च करने के लिए Blinkit ने कुछ कर्मचारियों को हायर किया है।

जोमैटो के शेयर 1 मार्च को बीएसई पर 2.5 फीसदी बढ़कर 54.94 रुपये पर बंद हुए। बता दें कि कंपनी के शेयरों पिछले एक महीने से लगभग 15.54% की तेजी देखने को मिली है।

हालांकि, पिछले साल कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा था। कंपनी के शेयर लगभग 31.02% गिर गए थे।

वहीं, दिसंबर तिमाही में जोमैटो को 346.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। पिछले साल इसी तिमाही में, कंपनी को लॉस 63.2 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की कुल इनकम 1,948.2 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में रहे 1,112 करोड़ रुपये की तुलना में 75.2 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 9:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement