facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कम मांग के कारण Zomato ने बंद किया ‘Xtreme’ ऐप

Advertisement

Zomato ने अपनी इंटरसिटी फूड डिलीवरी सर्विस, 'Legends' को फिर से शुरू कर दिया है।

Last Updated- July 04, 2024 | 6:01 PM IST
Eternal Q3 results

Zomato ने अपना हाइपरलोकल डिलीवरी ऐप ‘Xtreme’ बंद कर दिया है। इसकी वजह कम मांग बताई जा रही है। अच्छी शुरुआत के बावजूद ‘Xtreme’ उतना लोकप्रिय नहीं हो सका। इसलिए, Zomato ने इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया है। Zomato ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि ‘Xtreme’ एक एक्सपेरिमेंट था।

कई रेस्टोरेंट सीधे डिलीवरी पर भी Zomato जैसी ही बेहतरीन सेवा देना चाहते थे। इसी सोच के साथ ‘Xtreme’ को शुरू किया गया था। लेकिन यह हमेशा से एक एक्सपेरिमेंट था और इसके सफल या असफल होने का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था।

प्रतिद्वंदियों को भी आईं मुश्किलें

जब Zomato हाइपरलोकल डिलीवरी मार्केट में कूदने की कोशिश कर रहा था, उस वक्त उसके प्रतिद्वंदियों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रिलायंस रिटेल समर्थित Dunzo को अपने कामकाज को सुचारू रूप से चलाने में दिक्कतें आ रही थीं। इसी मौके का फायदा उठाकर सॉफ्टबैंक समर्थित ओला ने बेंगलुरु में अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मदद से ‘ओला पार्सल’ सर्विस शुरू कर दी।

‘Legends’ सर्विस की तीसरी कोशिश

Zomato ने अपनी इंटरसिटी फूड डिलीवरी सर्विस, ‘Legends’ को फिर से शुरू कर दिया है। ये अब तक की तीसरी कोशिश है। ‘Legends’ के ज़रिए आप चुनिंदा शहरों के फेमस रेस्टोरेंट्स से खाना सीधे अपने घर मंगा सकते हैं।

पहले के ‘Legends’ से ये नया वर्जन अलग है। पहले पैक्ड खाना स्टोर करके रखा जाता था, फिर उसे डिलिवरी किया जाता था। अब खाना सीधे रेस्टोरेंट से ही भेजा जाएगा। हालांकि, अब कम से कम ₹5,000 का ऑर्डर देना ज़रूरी होगा।

अब आप एक ही डिलिवरी में देशभर के अलग-अलग रेस्टोरेंट्स से खाना मंगवा सकते हैं। फिलहाल ये सर्विस सिर्फ दिल्ली-NCR और बेंगलुरु में ही उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही दूसरे शहरों में भी शुरू होने वाली है।

‘Legends’ की पिछली समस्याएं

‘Legends’ को साल 2022 में शुरू किया गया था। उस वक्त जल्दी डिलिवरी देने के लिए थोड़ा बदलाव किया गया था, पैक्ड खाना स्टोर करके रखा जाता था। लेकिन ग्राहकों को ये तरीका पसंद नहीं आया, इसलिए अप्रैल में इंटरसिटी डिलिवरी बंद कर दी गई थी। इसके अलावा, कानूनी पेच भी सामने आए थे। दिल्ली के एक ग्राहक ने कोर्ट में केस किया था कि Zomato फ्रेश फूड और फेमस रेस्टोरेंट्स का दावा गलत कर रही है। ये केस अभी भी अदालत में चल रहा है। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - July 4, 2024 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement