facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zomato 10 मिनट में खाना पहुंचाने वाली सेवा ‘इंस्टेंट’ को बंद नहीं करेगी: कंपनी

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 5:07 PM IST
Zomato

ऑनलाइन ऑर्डर पर खाना पहुंचाने वाली कंपनी जोमैटो अपनी विशिष्ट सेवा इंस्टेंट को बंद नहीं कर रही है बल्कि उसे नए सिरे ब्रांड कर रही है। इंस्टेंट सेवा के तहत उपभोक्ता तक 10 मिनट में खाना पहुंचाया जाता है। कंपनी के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

कंपनी की ओर से यह बयान उन खबरों के बाद आया है, जिनमें दावा किया गया था कि कंपनी बाजार में कठित परिस्थितियों के बीच एक साल से भी कम समय पहले पेश की गई ‘इंस्टेंट’ सेवा को बंद करने की योजना बना रही है। हालांकि, प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि कंपनी इंस्टेंट सेवा के लिए नए मेन्यू पर काम कर रही है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इंस्टेंट बंद नहीं हो रही है। हम अपने भागीदारों के साथ नए मेन्यू पर काम कर रहे हैं और व्यापार की छवि बदल रहे हैं। इस फैसले से सेवा से जुड़ा कोई व्यक्ति प्रभावित नहीं हुआ है।’’ जोमैटो ने ‘इंस्टेंट’ सेवा को पिछले साल मार्च में पेश किया था।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 4:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement