facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zomato ने 600 कर्मचारियों को नौकरी से किया बाहर, ZAAP के तहत किए गए थे भर्ती; AI ‘नगेट’ अब करेगा इनका काम

Advertisement

जोमैटो ने अपने ZAAP प्रोग्राम के तहत करीब 1,500 कर्मचारियों को भर्ती किया था। शुरुआत में इन कर्मचारियों को, जो कस्टमर सपोर्ट की भूमिकाओं के लिए रखे गए थे।

Last Updated- April 01, 2025 | 6:54 PM IST
Zomato
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: ShutterStock

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने पिछले साल शुरू किए गए अपने जोमैटो एसोसिएट एक्सेलेरेटर प्रोग्राम (ZAAP) के तहत लगभग 600 कस्टमर सपोर्ट एक्जीक्यूटिव कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। ये कर्मचारी पिछले एक साल के भीतर ही भर्ती किए गए थे।

ऐसा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि कंपनी अपने कस्टमर सर्विसेज फंक्शन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बढ़ा रही है। इस छंटनी का असर गुरुग्राम और हैदराबाद में कंपनी के ऑफिसों के कर्मचारियों पर पड़ा है।

बिजनेस स्टैंडर्ड से बात करने वाले एक पूर्व कर्मचारी ने कहा, “यह छंटनी अचानक हुई। हमारे साथ (और अन्य निकाले गए कर्मचारियों के साथ) जो व्यवहार किया गया, वह ठीक नहीं था। मुझे अभी तक ठीक से नहीं पता कि मुझे क्यों निकाला गया। मेरे लिए इसे स्वीकार करना मुश्किल है।” हालांकि, कर्मचारी ने अपना नाम नहीं बताया। जोमैटो ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोमैटो ने अपने ZAAP प्रोग्राम के तहत करीब 1,500 कर्मचारियों को भर्ती किया था। शुरुआत में इन कर्मचारियों को, जो कस्टमर सपोर्ट की भूमिकाओं के लिए रखे गए थे, बेहतर पदों पर जाने की उम्मीद दी गई थी। हालांकि, उनके कार्यकाल के अंत में कंपनी ने कई कर्मचारियों के कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू नहीं किया।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ‘नगेट’  की लॉन्चिंग के बाद छंटनी

यह छंटनी जोमैटो द्वारा नगेट नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कस्टमर सपोर्ट प्लेटफॉर्म लॉन्च करने के एक महीने के भीतर हुई, जिसे ऑपरेशंस को बेहतर करने के लिए शुरू किया गया था। यह प्लेटफॉर्म वर्तमान में जोमैटो, ब्लिंकिट और हाइपरप्योर के लिए हर महीने 15 मिलियन से ज्यादा कस्टमर इंटरैक्शंस को संभालता है।

इस प्लेटफॉर्म को लॉन्च करते हुए जोमैटो के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) दीपिंदर गोयल ने लिखा था, “पेश है नगेट – एक AI-नेटिव, नो-कोड कस्टमर सपोर्ट प्लेटफॉर्म। नगेट सपोर्ट को आसानी से बढ़ाने में मदद करता है – यह पूरी तरह से कस्टमाइजेबल है, कम लागत वाला है, और इसके लिए डेवलपर टीम की जरूरत नहीं पड़ती। कोई सख्त वर्कफ्लो नहीं, बस सहज ऑटोमेशन।”

कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा के अनुसार, नगेट के AI एजेंट्स 80 प्रतिशत तक कस्टमर सवालों को हल करते हैं, कंप्लायंस को 20 प्रतिशत तक बेहतर करने में मदद करते हैं, और रिजॉल्यूशन टाइम में 20 प्रतिशत की कमी लाते हैं।

Advertisement
First Published - April 1, 2025 | 6:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement