facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zomato फाउंडर ने स्वास्थ्य पहल ‘कांटिन्यू’ को निजी उद्यम बताया

Advertisement

उन्होंने कहा कि कांटिन्यू टीम के साथ समय बिताना उनके लिए जिम जाने जैसा है और इससे वे डॉक्टरों के पास जाने से बच जाते हैं।

Last Updated- October 22, 2024 | 6:50 AM IST
Zomato: Apply for the post of Chief of Staff जोमैटो: चीफ ऑफ स्टाफ पद के लिए आवेदन

खाद्य उत्पादों की आपूर्ति करने वाले ऑनलाइन मंच जोमैटो ने किसी नए क्षेत्र में प्रवेश करने से इनकार करते हुए सोमवार को कहा कि वह अपने चार मौजूदा व्यवसायों पर ही ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी।

जोमैटो ने संस्थापक दीपिंदर गोयल द्वारा एक नई स्वास्थ्य और तंदरुस्ती फर्म ‘कांटिन्यू’ का पंजीकरण कराने की खबरों के बीच यह स्पष्टीकरण जारी किया है। जोमैटो के प्रवक्ता ने कांटिन्यू के पंजीकरण पर कहा, ‘‘जोमैटो किसी नए क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर रही है, और अपने चार व्यवसायों (खाद्य आपूर्ति, ब्लिंकिट, हाइपरप्योर और डिस्ट्रिक्ट) पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी।’’

गोयल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्वास्थ्य और तंदरुस्ती पहल ‘कांटिन्यू’ उनका ‘व्यक्तिगत’ उद्यम है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा: ‘‘अभी तक कांटिन्यू मेरी व्यक्तिगत स्वास्थ्य और तंदरुस्ती टीम है जो पूरी तरह से मेरे द्वारा वित्तपोषित है। यह मुझे अपने शीर्ष स्तर के प्रदर्शन को बनाए रखने से संबंधित पहलुओं पर नजर रखती है और शोध करती है।’’

Also read: संवत 2081 में कीमती धातुओं का बाजार, सोने-चांदी की चमक कितनी रहेगी कायम ?

उन्होंने कहा कि कांटिन्यू टीम के साथ समय बिताना उनके लिए जिम जाने जैसा है और इससे वे डॉक्टरों के पास जाने से बच जाते हैं। जोमैटो संस्थापक ने कहा, ‘‘हम नई चीजें विकसित कर रहे हैं, हमारे पास कुछ नई जानकारियां हैं। अगर एक दिन हम जो कुछ भी पाया है उसके पीछे पर्याप्त सबूत इकट्ठा करने में सक्षम हुए तो हम दुनिया के साथ साझा करना चाहेंगे।’’

Advertisement
First Published - October 22, 2024 | 6:50 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement